Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

भारतीय हॉकी टीम एशिया कप 2025 में मचा रही गदर, चीन के बाद जापान को भी रोमांचक मैच में कर दिया चित

7-0 से जापान ने अपने पहले मैच में कजाखस्तान को हराया था। टीम इंडिया ने चीन को अपने पहले मैच में 4-3 से मात दी थी।

31 Aug 2025

भारतीय हॉकी टीम एशिया कप 2025 में मचा रही गदर, चीन के बाद जापान को भी रोमांचक मैच में कर दिया चित

बिहार के राजगीर में जारी हॉकी एशिया कप 2025 के अपने लगातार दूसरे मैच में मेजबान भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। भारतीय हॉकी टीम ने जापान की मजबूत टीम को करारी शिकस्त दी। 7-0 से जापान ने अपने पहले मैच में कजाखस्तान को हराया था। टीम इंडिया ने चीन को अपने पहले मैच में 4-3 से मात दी थी। वहीं, जापान के खिलाफ भारतीय टीम को 3-2 से जीत मिली है। एक और मुकाबला भारत का अब कजाखस्तान के खिलाफ है, जो सोमवार 1 सितंबर को खेला जाएगा। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा लिए हैं।

भारतीय टीम ने शुरुआत से ही बॉल पर कंट्रोल दिखाया। दूसरे मिनट में जापान के यामाटो कावाहारा ग्रीन कार्ड की वजह से दो मिनट खेल से बाहर रहे। पहले गोल का मौका मनप्रीत सिंह ने बनाया, लेकिन गोल नहीं हुआ। जल्द ही मनदीप सिंह ने भारत का खाता खोला। पिछले मैच में फील्ड गोल नहीं हुआ था, लेकिन इस मैच के चौथे मिनट में ही भारत के लिए पहला गोल मनदीप सिंह ने दागा। पांचवें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर पर पेनल्टी कॉर्नर मिले। 

जापान की टीम को मैच के 13वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम एक बार भी गोल नहीं कर पाई। भारतीय डिफेंस अच्छा था। अमित रोहिदास को 23वें मिनट में ग्रीन कार्ड मिला और दो मिनट के लिए वे दूसरे क्वार्टर में गेम से बाहर रहे। 24वें मिनट में तीन पीसी जापान को मिले, लेकिन एक भी पीसी गोल में नहीं बदला। 27वें मिनट में भारत को पीसी मिला, लेकिन भारत इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाया। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत जापान के लिए अच्छी रही। भारत ने भी अटैक दिया, लेकिन कामयाबी जापान को मिली।

जापान के लिए मैच का पहला गोल 38वें मिनट में कोसी कावाबे ने किया और बढ़त को थोड़ा कम किया, क्योंकि भारत पहले ही दो गोल इस मैच में दाग चुका था। भारत ने तीसरे क्वार्टर का अंत गोल के साथ किया। भारत को 45वें मिनट के आखिरी कुछ सेकेंड्स में पीसी मिला था और इसे हरमनप्रीत सिंह ने गोल में तब्दील करके भारत को 3-1 से आगे कर दिया और अब मैच में भारत डिफेंसिव होकर भी खेलेगा तो भी मुकाबला जीत जाएगा, क्योंकि 2 गोल की खाई को पाटना जापन के लिए आसान नहीं होगा। तीसरा क्वार्टर 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ, क्योंकि दोनों टीमों ने इस क्वार्टर में एक-एक गोल किया।

चौथे क्वार्टर की शुरुआत धीमी रही, लेकिन पेनल्टी कॉर्नर जापान को 49वें मिनट में मिला। हालांकि, भारत के डिफेंस और गोलकीपर सूरज करकेरा ने गोल में इस पीसी को कन्वर्ट नहीं होने दिया। 58वें मिनट में जापान को पीसी मिला, कुछ रीटेक हुए और आखिर में जापान ने गोल दाग दिया। इस तरह स्कोरलाइन 3-2 हो गई। मैच में अब कुछ मिनट बाकी थे। ऐसे में भारत को डिफेंस करना था और मैच अपने नाम करना था। भारत ने ऐसा ही किया और मैच 3-2 से जीत लिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय हॉकी टीम एशिया कप 2025 में मचा रही गदर, चीन के बाद जा
7-0 से जापान ने अपने पहले मैच में कजाखस्तान को हराया था। टीम इंडिया ने चीन को अपने पहले मैच में 4-3 से मात दी थी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News