Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

भारतीय लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर जीतने से चूकी

एडम जे ग्रेव्स के निर्देशन में बनी शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' को लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर 2025 के लिए नामांकन मिला था। इस फिल्म से गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़ी थीं, जिससे भारत को इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए बड़ी उम्मीदें थीं।

03 Mar 2025

भारतीय लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर जीतने से चूकी

अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित डॉल्बी थिएटर में फिल्मी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह ऑस्कर 2025 का भव्य आगाज हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर के सिनेमा प्रेमी इस खास आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस साल भी कई बेहतरीन फिल्मों ने ऑस्कर जीतने की दौड़ में अपनी जगह बनाई, जिनमें भारत की ओर से 'अनुजा' भी शामिल थी। इस नामांकन ने भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण बनाया, लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते फिल्म पुरस्कार जीतने से चूक गई। हालांकि, इसके बावजूद यह उपलब्धि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सम्मान है।

एडम जे ग्रेव्स के निर्देशन में बनी शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' को लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर 2025 के लिए नामांकन मिला था। इस फिल्म से गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़ी थीं, जिससे भारत को इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए बड़ी उम्मीदें थीं। हालांकि, इस कैटेगरी में 'आई एम नॉट ए रोबोट' ने ऑस्कर जीतकर बाजी मार ली। इस साल नामांकित अन्य फिल्मों में 'द लास्ट रेंजर', 'ए लाइन', और 'द मैन हू कुड नॉट रीमेन साइलेंट' भी शामिल थीं।

गुनीत मोंगा भारतीय सिनेमा की एक प्रतिष्ठित शख्सियत हैं, जिन्होंने दो बार ऑस्कर जीतकर देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है। 2019 में, उन्होंने अपनी शॉर्ट फिल्म 'पीरियड: एंड ऑफ सेंटेंस' के लिए ऑस्कर जीता था, और 2023 में, उनकी शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिसपर्स' को यह सम्मान मिला था। ऐसा माना जा रहा था कि गुनीत एक बार फिर भारत के लिए ऑस्कर जीत सकती हैं, लेकिन इस साल 'अनुजा' अवॉर्ड हासिल करने से चूक गई, जिससे भारतीय दर्शकों को थोड़ी निराशा हाथ लगी।

फिल्म 'अनुजा' की कहानी

इस शॉर्ट फिल्म की कहानी दो बहनों के संघर्ष भरे जीवन पर आधारित है। इसमें 9 साल की अनुजा और उसकी बड़ी बहन पलक को दिखाया गया है, जो एक कपड़ों की फैक्ट्री में काम करती हैं। फिल्म की कहानी अनुजा के सफर के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां उसे एक ऐसा फैसला लेना पड़ता है, जो उसकी पूरी जिंदगी बदल सकता है। यह फिल्म मासूमियत, कठिनाइयों और उम्मीद के बीच के संघर्ष को संवेदनशील तरीके से दर्शाती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर जीतने से चूकी
एडम जे ग्रेव्स के निर्देशन में बनी शॉर्ट फिल्म 'अनुजा' को लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर 2025 के लिए नामांकन मिला था। इस फिल्म से गुनीत मोंगा और प्र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News