Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

भारतीय पुरुष हॉकी टीम सुल्तान अजलान शाह कप के लिए मलेशिया रवाना हुई

डीएसजेए ने बीते रविवार को दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) में वार्षिक पुरस्कार समारोह का सफल आयोजन किया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव वीरेंद्र सचदेवा ने शिरकत की।

17 Nov 2025

भारतीय पुरुष हॉकी टीम सुल्तान अजलान शाह कप के लिए मलेशिया रवाना हुई

नई दिल्ली। टोक्यो 2020 ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू को दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (डीएसजेए) के वार्षिक समारोह में 'स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया। साथ ही उनके कोच विजय शर्मा को 'कोच ऑफ द ईयर' के सम्मान से नवाजा गया। प्रो कबड्डी लीग के लीग चेयरमैन और मशाल स्पोर्ट्स के हेड अनुपम गोस्वामी को एडमिनिस्ट्रेटर ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया।

डीएसजेए ने बीते रविवार को दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) में वार्षिक पुरस्कार समारोह का सफल आयोजन किया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव वीरेंद्र सचदेवा ने शिरकत की।

समारोह को डीडीसीए, प्रो कबड्डी लीग, वर्ड्सवर्क कम्युनिकेशंस और प्रोकेम इंटरनेशनल जैसे आधिकारिक प्रायोजकों का सहयोग प्राप्त हुआ। राजधानी के कई प्रमुख खेल पत्रकार इस आयोजन में शामिल हुए, जिसका उद्देश्य खेल जगत और उससे जुड़े व्यक्तित्वों को सम्मानित करना था। साथ ही वरिष्ठ पत्रकारों के अमूल्य योगदान को भी मंच पर लाना रहा।

समारोह के दौरान तीन वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप मैगजीन, विपिन बहुगुणा और के.पी. मोहन को खेल पत्रकारिता में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि रोहन जेटली ने इस अवसर पर कहा, “यह मेरा दूसरा मौका है जब मैं डीएसजेए के वार्षिक समारोह में शामिल हुआ हूं। खेल पत्रकारों का योगदान खेल और खिलाड़ियों को पहचान दिलाने में अहम रहा है। डीडीसीए को इस आयोजन का हिस्सा बनकर गर्व है और हम आगे भी अपना पूरा सहयोग देते रहेंगे।”

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “पत्रकारिता से जुड़ा होने के नाते मैं स्वयं इस बिरादरी का हिस्सा हूं। खेल पत्रकार खिलाड़ियों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाकर लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। आपकी निष्ठा और मेहनत खेल भावना को देश के हर व्यक्ति तक पहुंचाती है।”

डीएसजेए अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने कहा, “हमारे मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों और सभी पत्रकारों का धन्यवाद। यह शाम उन पत्रकारों को समर्पित है जो खेल मैदानों की कहानियों को सामने लाते हैं और खेल की असली भावना को शब्दों में ढालते हैं।”

दिल्ली स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने आश्वस्त किया कि वह आगे भी खेल पत्रकारिता में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और उन अनसुने नायकों को सम्मानित करने के लिए निरंतर काम करता रहेगा जो खेल प्रेमियों को रोमांचक खेल दुनिया से जोड़ते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय पुरुष हॉकी टीम सुल्तान अजलान शाह कप के लिए मलेशिया रव
डीएसजेए ने बीते रविवार को दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) में वार्षिक पुरस्कार समारोह का सफल आयोजन किया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में मुख्य अति





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News