Please wait
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic

होबार्ट चरण में नई ऊर्जा के साथ वापसी को तैयार भारतीय पुरुष हॉकी टीम

राउरकेला चरण से मिले अनुभवों के बाद भारतीय टीम ने सकारात्मक सोच के साथ खुद को फिर से तैयार किया है। आगामी मुकाबलों को टीम संयोजन परखने, रणनीति को मजबूत करने और इस साल होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप तथा एशियाई खेलों से पहले लय हासिल करने के अहम अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

20 Feb 2026

होबार्ट चरण में नई ऊर्जा के साथ वापसी को तैयार भारतीय पुरुष हॉकी टीम

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब एफआईएच प्रो लीग के होबार्ट चरण पर फोकस कर चुकी है, जो 20 से 25 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया हॉकी सेंटर में खेला जाएगा। भारतीय टीम स्पेन और मेज़बान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर नई शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी।

राउरकेला चरण से मिले अनुभवों के बाद भारतीय टीम ने सकारात्मक सोच के साथ खुद को फिर से तैयार किया है। आगामी मुकाबलों को टीम संयोजन परखने, रणनीति को मजबूत करने और इस साल होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप तथा एशियाई खेलों से पहले लय हासिल करने के अहम अवसर के रूप में देखा जा रहा है। 24 सदस्यीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कई युवा प्रतिभाओं को भी शामिल किया गया है।

भारत अपने अभियान की शुरुआत 21 फरवरी को स्पेन के खिलाफ करेगा, इसके बाद 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। 24 फरवरी को एक बार फिर स्पेन से मुकाबला होगा, जबकि 25 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम मैच खेला जाएगा।

हालिया रिकॉर्ड दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर का संकेत देते हैं। स्पेन के साथ पिछले 10 मुकाबलों में दोनों टीमों ने चार-चार जीत दर्ज की हैं, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे, जिन्हें भारत ने शूटआउट में जीता। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आंकड़े मेज़बान टीम के पक्ष में हैं, जहां पिछले 10 मैचों में उसे छह जीत मिली हैं, जबकि भारत ने दो मुकाबले जीते और दो ड्रॉ रहे।

दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता हार्दिक सिंह को इस चरण के लिए कप्तान बनाया गया है। टीम में अमनदीप लकड़ा, मनमीत सिंह, अंगद वीर सिंह, अरिजीत सिंह हुंडाल और आदित्य अर्जुन लालगे जैसे युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने के लिए उत्सुक हैं।

कप्तान हार्दिक सिंह ने कहा कि टीम सकारात्मक और आक्रामक सोच के साथ मैदान पर उतरेगी तथा युवा खिलाड़ियों की ऊर्जा टीम के प्रदर्शन में नई धार जोड़ेगी। भारतीय टीम हॉबर्ट चरण में मजबूत प्रदर्शन कर बड़े टूर्नामेंटों से पहले आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


होबार्ट चरण में नई ऊर्जा के साथ वापसी को तैयार भारतीय पुरुष
राउरकेला चरण से मिले अनुभवों के बाद भारतीय टीम ने सकारात्मक सोच के साथ खुद को फिर से तैयार किया है। आगामी मुकाबलों को टीम संयोजन परखने, रणनीति को मजबूत करने और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News