Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारतीय रेलवे प्रत्येक टिकट पर 46 प्रतिशत छूट प्रदान करता है : अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान रेल सेवाओं से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत सरकार रेलवे में यात्रियों को किफायती रखने के लिए 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रही है।

04 Dec 2024

भारतीय रेलवे प्रत्येक टिकट पर 46 प्रतिशत छूट प्रदान करता है : अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि भारतीय रेलवे प्रत्येक टिकट पर 46 प्रतिशत छूट प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे प्रतिवर्ष सभी श्रेणी के यात्रियों को कुल 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी देता है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान रेल सेवाओं से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत सरकार रेलवे में यात्रियों को किफायती रखने के लिए 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पैसेंजर सर्विस को ऑपरेट करने की कॉस्ट सौ रुपये है तो उसमें टिकट का मूल्य मात्र 54 रुपये रखा गया है सभी यात्रियों को 46 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।

वैष्णव ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक नागरिक तक बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जनरल कोच की संख्या बढ़ा रही है। वैष्णव ने कहा कि आज फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी के कोच बढ़ाने पर फोकस नहीं है बल्कि जनरल कोच की संख्या बढ़ाने पर प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस साल दिसंबर के अंत तक एक हजार जनरल कोच बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही 10 हजार जनरल कोच के स्पेशल प्रोडक्शन का कार्यक्रम हाथ में लिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय रेलवे प्रत्येक टिकट पर 46 प्रतिशत छूट प्रदान करता है
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान रेल सेवाओं से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत सरकार रेलवे में यात्रियों को किफायती रख





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News