Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

मेट गाला 2026 में भारतीय सितारों का जलवा

मेट गाला' में डेब्यू कर रहे करण जौहर ने 'फ्रेम्ड इन एटर्निटी' नाम का खास आउटफिट चुना, जिसे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था। पावर-शोल्डर्ड विंटेज जैकेट, लंबा ट्रेल और मल्टी-जेमस्टोन नेकलेस के साथ उनका लुक दिग्गज चित्रकार राजा रवि वर्मा की कला से प्रेरित था।

05 May 2026

मेट गाला 2026 में भारतीय सितारों का जलवा

फैशन की दुनिया के सबसे बड़े मंच मेट गाला 2026 का आगाज न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में भव्य अंदाज में हुआ, जहां भारतीय सितारों ने अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। करण जौहर और ईशा अंबानी ने अपने अनोखे लुक से सभी का ध्यान खींचा। इस साल की थीम 'फैशन कला है' के तहत सितारों ने संस्कृति और परंपरा का खूबसूरत संगम पेश किया।

'मेट गाला' में डेब्यू कर रहे करण जौहर ने 'फ्रेम्ड इन एटर्निटी' नाम का खास आउटफिट चुना, जिसे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था। पावर-शोल्डर्ड विंटेज जैकेट, लंबा ट्रेल और मल्टी-जेमस्टोन नेकलेस के साथ उनका लुक दिग्गज चित्रकार राजा रवि वर्मा की कला से प्रेरित था। रेड कार्पेट पर हाथ जोड़कर उन्होंने भारतीय परंपरा को सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया, जो दर्शकों को खूब पसंद आया।

वहीं ईशा अंबानी सुनहरी साड़ी में बेहद आकर्षक नजर आईं, जिसे डिजाइनर गौरव गुप्ता ने तैयार किया था। इस साड़ी में स्वदेशी कारीगरों द्वारा सोने के धागों से बारीक कढ़ाई की गई थी और इसमें 1,800 कैरेट हीरों के साथ एक खास केप भी शामिल था। इसके अलावा मनीष मल्होत्रा और अनन्या बिरला ने भी अपने अनोखे अंदाज से रेड कार्पेट पर छाप छोड़ी, जिससे इस बार मेट गाला में भारतीय फैशन का प्रभाव साफ नजर आया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेट गाला 2026 में भारतीय सितारों का जलवा
मेट गाला' में डेब्यू कर रहे करण जौहर ने 'फ्रेम्ड इन एटर्निटी' नाम का खास आउटफिट चुना, जिसे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था। पावर-शोल्डर्ड विंटेज ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News