Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बार्सिलोना प्लैंक-2025 में भारतीय छात्रों ने हासिल की ऐतिहासिक सफलता, मुख्यमंत्री ममता ने दी बधाई

टीम में शामिल छात्र हैं- सिमर नरूला, रितब्रत घोष, सुस्मिता रॉय और अविक दास। इनमें से रितब्रत, सुस्मिता और अविक पश्चिम बंगाल से हैं। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चारों छात्रों को बधाई देते हुए इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया है।

11 Jun 2025

बार्सिलोना प्लैंक-2025 में भारतीय छात्रों ने हासिल की ऐतिहासिक सफलता, मुख्यमंत्री ममता ने दी बधाई

कोलकाता। स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सैद्धांतिक भौतिकी प्रतियोगिता प्लैंक-2025 में भारतीय छात्रों की टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। भारतीय विज्ञान संस्थान के चार स्नातक छात्रों की टीम ने वैश्विक स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया है, जो अब तक किसी भारतीय टीम की सर्वोच्च रैंकिंग है।

टीम में शामिल छात्र हैं- सिमर नरूला, रितब्रत घोष, सुस्मिता रॉय और अविक दास। इनमें से रितब्रत, सुस्मिता और अविक पश्चिम बंगाल से हैं। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चारों छात्रों को बधाई देते हुए इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस कठिन प्रतियोगिता में शीर्ष रैंक हासिल कर हमारे युवाओं ने देश और बंगाल को गौरवान्वित किया है। अविक ने माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए थे, जबकि चाकदा के रितब्रत और सुस्मिता भी लगातार शैक्षणिक उपलब्धियों में अग्रणी रहे हैं। इनकी यह सफलता न केवल इनकी प्रतिभा का प्रमाण है बल्कि यह दर्शाता है कि हमारे युवा वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में पूरी तरह सक्षम हैं।”

प्लैंक-2025 एक वैश्विक स्तर की सैद्धांतिक भौतिकी प्रतियोगिता है, जिसमें दुनिया भर के चुनिंदा छात्र भाग लेते हैं। भारत की ओर से किसी टीम द्वारा प्राप्त यह छठा स्थान अब तक की सबसे बड़ी सफलता है, जो देश के वैज्ञानिक और शैक्षणिक क्षेत्र की प्रगति को दर्शाता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बार्सिलोना प्लैंक-2025 में भारतीय छात्रों ने हासिल की ऐतिहास
टीम में शामिल छात्र हैं- सिमर नरूला, रितब्रत घोष, सुस्मिता रॉय और अविक दास। इनमें से रितब्रत, सुस्मिता और अविक पश्चिम बंगाल से हैं। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पश्च





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News