Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार : स्मृति मंधाना

भारतीय टीम 12 देशों के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इससे पहले टीम बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले चुकी है और 22 मई को इंग्लैंड रवाना होगी, जहां मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।
 

19 May 2026

महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार : स्मृति मंधाना

मुंबई। अगले महीने इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित होने वाले महिला टी-20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा है कि टीम की तैयारियां शानदार चल रही हैं और सभी खिलाड़ी बेहतरीन लय में नजर आ रही हैं।

भारतीय टीम 12 देशों के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इससे पहले टीम बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले चुकी है और 22 मई को इंग्लैंड रवाना होगी, जहां मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।

मुंबई में महिला स्वच्छता ब्रांड के एक कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंधाना ने कहा कि टीम ने विश्व कप की तैयारियों में काफी मेहनत की है, हालांकि वह रणनीति को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा, “कैंप बहुत अच्छा रहा। हम विश्व कप के लिए तैयारी कर रहे हैं और उससे पहले एक सीरीज भी खेलेंगे। सभी खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं और उन्होंने शानदार अभ्यास किया है। उम्मीद है कि हम इसी मेहनत को जारी रखेंगे, देश को गौरवान्वित करेंगे और ट्रॉफी भारत लेकर आएंगे।”

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों से बातचीत करते हुए मंधाना ने खेलों में करियर की संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे खेल और खिलाड़ियों के संघर्ष को लेकर काफी जागरूक हैं। मंधाना ने कहा, “मेरे लिए यह बहुत जरूरी है कि बच्चों को यह संदेश मिले कि खेल और क्रिकेट में भी शानदार करियर बनाया जा सकता है। मैं हमेशा यही कहती हूं कि अपने जुनून को अपनाइए और पूरी प्रक्रिया का आनंद लीजिए।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार : स्मृ
भारतीय टीम 12 देशों के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इससे पहले टीम बेंगलुर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News