Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, खिताबी मुकाबले में होगा चीन से सामना

अब भारतीय टीम मंगलवार को फाइनल में मेजबान चीन के खिलाफ खेलने उतरेगी। चीन ने सेमीफाइनल 1 मैच में पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है।

16 Sep 2024

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, खिताबी मुकाबले में होगा चीन से सामना

हुलुनबुइर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम ने यहां सोमवार को सेमीफाइनल 2 में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया। मैच में भारत की ओर से उत्तम सिंह (13वें मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह ( 19वें, 45वें मिनट) और जरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) ने गोल दागा, जबकि दक्षिण कोरिया की ओर से एक मात्र गोल जिहुन यांग (33वें मिनट) ने किया। अब भारतीय टीम मंगलवार को फाइनल में मेजबान चीन के खिलाफ खेलने उतरेगी। चीन ने सेमीफाइनल 1 मैच में पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है।

मैच में भारतीय टीम पहले क्वार्टर से ही दक्षिण कोरिया पर हावी दिखी। 13वें मिनट में उत्तम सिंह ने गोल कर भारतीय टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 19वें मिनट में गोल कर भारतीय टीम की बढ़त 2-0 कर दी। पहले हॉफ तक भारतीय टीम 2-0 से आगे रही। भारतीय हॉकी टीम ने तीसरे क्वार्टर में भी दक्षिण कोरिया के खिलाफ बढ़त बरकरार रखी। जरमनप्रीत सिंह ने 32वें मिनट पर शानदार गोल कर भारतीय टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया। हालांकि अगले ही मिनट दक्षिण कोरिया ने वापसी की और गोल दागा। जिहुन यांग ने 33वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। भारत को तीसरा क्वार्टर खत्म होने से पहले एक पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसका फायदा उठाते हुए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने इस मैच का दूसरा गोल दाग दिया। इससे भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ 4-1 की बढ़त बना ली।

चौथे एवं अंतिम क्वार्टर में दक्षिण कोरिया ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उनके हर प्रयास को विफल कर दिया। कोरिया को अंतिम समय में पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन उसे गोल में तब्दील नहीं कर सका। भारत ने 4-1 की जीत के साथ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम
अब भारतीय टीम मंगलवार को फाइनल में मेजबान चीन के खिलाफ खेलने उतरेगी। चीन ने सेमीफाइनल 1 मैच में पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News