Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

इंदौर में इंडिगो की फ्लाइट की आपात लैंडिंग, उड़ान भरने के बाद आई तकनीकी खराबी

सभी संबंधित विभागों को सूचित कर आवश्यक कदम उठाए गए। सुबह 7:15 बजे विमान ने इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।विमान में सवार यात्रियों ने बताया कि उड़ान के कुछ समय बाद विमान में एक जोरदार झटका महसूस हुआ, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई।

08 Jul 2025

इंदौर में इंडिगो की फ्लाइट की आपात लैंडिंग, उड़ान भरने के बाद आई तकनीकी खराबी

इंदौर, 08 जुलाई (हि.स.)। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मंगलवार सुबह इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की आपात लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट संख्या 6ई 7295 ने सुबह करीब 6.35 बजे इंदौर एयरपोर्ट से रायपुर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेक ऑफ के लगभग 30 मिनट बाद विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग का फैसला लिया। फ्लाइट को रद्द कर दिया गया और यात्रियों को टिकट रिफंड या फिर फ्लाइट को रीशेड्यूल करने का विकल्प दिया गया।इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6ई 7295 रोजाना सुबह 6:35 बजे इंदौर से उड़ान भरती है और 8:30 बजे रायपुर पहुंचती है। वापसी में यह फ्लाइट रायपुर से 10:30 बजे उड़ान भरती है और दोपहर में इंदौर पहुंचती है। मंगलवार को फ्लाइट ने अपने निर्धारित समय पर टेक ऑफ किया था, लेकिन उड़ान के दौरान यात्रियों ने अचानक एक जोरदार झटका महसूस किया। पायलट को फॉल्स अलार्म (गलत तकनीकी संकेत) मिलने के बाद इंदौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया गया और विमान को वापस लाने की अनुमति मांगी गई। सभी संबंधित विभागों को सूचित कर आवश्यक कदम उठाए गए। सुबह 7:15 बजे विमान ने इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।विमान में सवार यात्रियों ने बताया कि उड़ान के कुछ समय बाद विमान में एक जोरदार झटका महसूस हुआ, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। कुछ देर बाद पायलट ने घोषणा की कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को इंदौर लौटाया जा रहा है। यात्रियों के मुताबिक, लैंडिंग तक सब काफी डरे हुए थे।

इंदौर एयरपोर्ट के निदेशक विपिन कांत सेठ ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की विमान संख्या 6ई-7295 में तकनीकी खराबी का अहसास पायलट को तब हुआ, जब यह विमान इंदौर से उड़ान भरकर आकाश में करीब 60 नॉटिकल मील की दूरी तय कर चुका था। बड़ी बात यह थी कि टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही खराबी का पता चल गया। इसके चंद मिनटों बाद विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना देते हुए तकनीकी कारणों से इसे वापस हवाई अड्डे पर उतारा गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंदौर में इंडिगो की फ्लाइट की आपात लैंडिंग, उड़ान भरने के बा
सभी संबंधित विभागों को सूचित कर आवश्यक कदम उठाए गए। सुबह 7:15 बजे विमान ने इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।विमान में सवार यात्रियों ने बताया कि उड़ान के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News