Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

इंडिगो उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को देगी 10 हजार रुपये मूल्य के यात्रा वाउचर

कंपनी डीजीसीए के मानदंडों के तहत दी जाने वाली धनराशि के अतिरिक्त प्रभावित यात्रियों को 10 हजार रुपये का यात्रा ‘वाउचर’ देगी।

11 Dec 2025

इंडिगो उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को देगी 10 हजार रुपये मूल्य के यात्रा वाउचर

नई दिल्‍ली। परिचालन संबंधी व्यवधानों से जूझ रही देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार को उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को राहत देने की घोषणा की है। कंपनी डीजीसीए के मानदंडों के तहत दी जाने वाली धनराशि के अतिरिक्त प्रभावित यात्रियों को 10 हजार रुपये का यात्रा ‘वाउचर’ देगी।

कंपनी के मुताबिक यह वाउचर 3 से 5 दिसंबर के दौरान उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को दिया जाएगा। एयरलाइन ने खेद जताते हुए कहा कि 3, 4 और पांच दिसंबर को यात्रा करने वाले उसके कुछ ग्राहक कई घंटों तक कुछ हवाई अड्डों पर फंसे रहे और उनमें से कई भीड़भाड़ से बुरी तरह प्रभावित हुए। हम ऐसे गंभीर रूप से प्रभावित ग्राहकों को 10 हजार रुपये मूल्य के यात्रा ‘वाउचर’ प्रदान करेंगे। इन यात्रा ‘वाउचर’ का उपयोग अगले 12 महीनों के दौरान इंडिगो की किसी भी यात्रा के लिए किया जा सकता है।

कंपनी ने कहा कि यह वाउचर मौजूदा सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत की गई प्रतिबद्धता के अतिरिक्त है, जिसके अनुसार इंडिगो उन ग्राहकों को उड़ान के ‘ब्लॉक’ समय के आधार पर 5,000 रुपये से 10 हजार रुपये तक का मुआवजा प्रदान करेगी, जिनकी उड़ानें प्रस्थान समय से 24 घंटे के भीतर रद्द कर दी गई थीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंडिगो उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को देगी 10 हज
कंपनी डीजीसीए के मानदंडों के तहत दी जाने वाली धनराशि के अतिरिक्त प्रभावित यात्रियों को 10 हजार रुपये का यात्रा ‘वाउचर’ देगी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News