Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

बंगाल में दुर्गा पूजा के नाम पर इंद्रनील सेन और उनकी पत्नी मधुचंदा पर करोड़ों की कमाई का आरोप

फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच जारी है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

09 Jun 2026

बंगाल में दुर्गा पूजा के नाम पर इंद्रनील सेन और उनकी पत्नी मधुचंदा पर करोड़ों की कमाई का आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पूर्व मंत्री और गायक इंद्रनील सेन तथा उनकी पत्नी मधुचंदा सेन के खिलाफ दुर्गा पूजा से जुड़े कथित बड़े वित्तीय घोटाले के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि वर्ष 2022 से कोलकाता के प्रमुख दुर्गा पूजा आयोजनों में प्रीव्यू शो और प्री-एंट्री टिकटों की बिक्री के नाम पर करोड़ों की अवैध कमाई की गई। इस मामले में बउबाजार थाने में जयदीप मुखोपाध्याय ने शिकायत दर्ज कराई है।
सूत्रों के अनुसार, शिकायत में दावा किया गया है कि इंद्रनील सेन और मधुचंदा सेन ने ‘मास आर्ट’ नामक एक संस्था के माध्यम से यह कथित नेटवर्क संचालित किया। आरोप है कि इस संस्था के जरिए प्रीव्यू शो और विशेष प्री-पूजा एंट्री टिकट अत्यधिक कीमतों पर बेचे जाते थे। कुछ टिकटों की कीमत चार हजार रुपये तक बताई जा रही है।
आरोप यह भी है कि टिकट बिक्री के दौरान यूनेस्को के नाम और लोगो का उपयोग किया जाता था, जबकि यूनेस्को की ओर से इस तरह के किसी भी वाणिज्यिक समझौते या अनुमति से इनकार किया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस कथित व्यवस्था के जरिए देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी टिकट बेचे गए।
इस मामले में इंद्रनील सेन और मधुचंदा सेन के अलावा ध्रुवज्योति बसु (शुभ), सायंतन मैत्र और राजन चट्टोपाध्याय का नाम भी सामने आया है। आरोप है कि इन लोगों की भूमिका इस कथित टिकट बिक्री नेटवर्क को संचालित करने और विस्तार देने में रही।
वहीं, संगीत जगत में भी इंद्रनील सेन पर पहले से ही कई आरोप लगाए जा रहे हैं। कुछ कलाकारों का दावा है कि सरकारी आयोजनों में अवसर दिलाने के बदले कथित रूप से कमीशन लिया जाता था। गायक और चिकित्सक उत्सव दास ने आरोप लगाया है कि कुछ चुनिंदा कलाकारों को ही सरकारी कार्यक्रमों और सांस्कृतिक आयोजनों में प्राथमिकता दी जाती थी, जबकि अन्य योग्य कलाकारों को लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा।
फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच जारी है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूजा के नाम पर इंद्रनील, पत्नी पर करोड़ों की कमाई का आरोप
फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच जारी है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News