Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

उद्योगपति पवन रूइया 7 दिन की पुलिस हिरासत

600 करोड़ का साइबर चक्रव्यूह, 1300 से अधिक ठगी के मामलों से जुड़े तार

01 Apr 2026

उद्योगपति पवन रूइया 7 दिन की पुलिस हिरासत

कोलकाता। करोड़ों रुपये के अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी मामले में बंगाल पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मशहूर उद्योगपति पवन रूइया को गिरफ्तार किया है। बुधवार को बिधाननगर सब-डिवीजनल कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रूइया को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस का दावा है कि यह केवल एक व्यक्ति के साथ हुई ठगी का मामला नहीं है, बल्कि एक व्यापक नेटवर्क है जिसके तार देश भर में फैले करीब 1,379 साइबर अपराधों से जुड़े हैं। पवन रूइया की गिरफ्तारी मंगलवार शाम करीब 4:45 बजे न्यूटाउन स्थित एक नामी होटल के बाहर से हुई। यह कार्रवाई कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा उस अंतरिम आदेश को रद्द करने के कुछ ही घंटों बाद की गई, जिसने रूइया और उनके परिवार को दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा प्रदान की थी। कोर्ट से सुरक्षा कवच हटते ही विधाननगर साइबर क्राइम पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जांच की शुरुआत इको पार्क थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग नागरिक की शिकायत से हुई थी, जिनसे एक निवेश ऐप के जरिए 93 लाख रुपये की ठगी की गई थी। 
पुलिस जांच में पता चला कि ठगी गई यह रकम शेल कंपनियों और कॉरपोरेट खातों के एक जटिल जाल के जरिए पवन रूइया और उनके परिवार से जुड़े बैंक खातों में भेजी गई थी। जांच में पहले 315 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का पता चला था। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के आंकड़ों के आधार पर यह घोटाला अब 600 करोड़ तक पहुँच गया है। पुलिस का आरोप है कि अवैध कमाई को छिपाने और विदेश भेजने के लिए बड़े पैमाने पर क्रिप्टोकरेंसी का भी इस्तेमाल किया गया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील विवेक शर्मा ने दलील दी कि आज के डिजिटल युग में किसी बड़ी कंपनी के खाते में आने वाली हर छोटी रकम के स्रोत की तुरंत पहचान करना संभव नहीं है। उन्होंने इसे एक सामान्य ऑनलाइन लेन-देन की त्रुटि बताने की कोशिश की। इसके विपरीत, सरकारी वकील राजदीप बंद्योपाध्याय ने कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह मामला देश भर के सैकड़ों पीडि़तों से जुड़ा है और यह एक संगठित आर्थिक अपराध है। पवन रूइया का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले 2016 में भी उन्हें जेसप कारखाने से रेलवे उपकरण चोरी होने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 
वर्तमान साइबर ठगी मामले में पुलिस ने उनके रूइया सेंटर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। अब 7 दिनों की पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इस बड़े सिंडिकेट के पीछे और कौन से प्रभावशाली चेहरे शामिल हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उद्योगपति पवन रूइया 7 दिन की पुलिस हिरासत
600 करोड़ का साइबर चक्रव्यूह, 1300 से अधिक ठगी के मामलों से जुड़े तार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News