Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही चुन-चुनकर बाहर किए जाएंगे घुसपैठिए : अमित

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शाह के इस बयान ने आगामी चुनाव में घुसपैठ और नागरिकता जैसे मुद्दों को एक बार फिर केंद्र में ला खड़ा किया है

26 Feb 2026

बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही चुन-चुनकर बाहर किए जाएंगे घुसपैठिए : अमित

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद बनने वाली भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता घुसपैठ को पूरी तरह समाप्त करना होगा। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि सत्ता में आते ही राज्य से एक-एक घुसपैठिए को बाहर किया जाएगा। शाह बिहार के सीमांत जिले अररिया में एसएसबी के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि अररिया का सीमांचल क्षेत्र सीधे तौर पर पश्चिम बंगाल और नेपाल की सीमाओं से सटा हुआ है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि घुसपैठ न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि यह क्षेत्र के जनसांख्यिकीय संतुलन को भी बिगाड़ रहा है।

उन्होंने दावा किया कि घुसपैठियों को बाहर निकालने की यह प्रक्रिया बिहार के सीमांचल क्षेत्र से शुरू होगी। उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में इसी एजेंडे पर आलोचना के बावजूद जनता ने भाजपा को भारी जनादेश दिया था। गृह मंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि घुसपैठिए देश के संसाधनों और राशन पर अवैध कब्जा जमाते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बंगाल में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए शाह ने विश्वास जताया कि इस बार राज्य में कमल खिलेगा।

उन्होंने कहा कि बंगाल, असम, बिहार और झारखंड जैसे राज्य जनसांख्यिकीय बदलाव के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील हैं। मोदी सरकार इन राज्यों में संतुलन बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शाह के इस बयान ने आगामी चुनाव में घुसपैठ और नागरिकता जैसे मुद्दों को एक बार फिर केंद्र में ला खड़ा किया है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही बाहर होंगे घुसपैठिए : शाह
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शाह के इस बयान ने आगामी चुनाव में घुसपैठ और नागरिकता जैसे मुद्दों को एक बार फिर केंद्र में ला खड़ा किया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News