Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विधायक के घर पर छापेमारी की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को दी जाए : विमान बनर्जी 

मुझे आश्चर्य होता है कि पर केंद्र सरकार कुछ नहीं करती। क्या यह संवैधानिक ढांचे का उल्लंघन नहीं है

05 Nov 2024

विधायक के घर पर छापेमारी की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को दी जाए : विमान बनर्जी 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने दिल्ली में विधानसभा अध्यक्षों की बैठक में एक बड़ा मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा है कि ऐसा कैसे हो सकता है जब एक विधायक विधानसभा की कार्यवाही में भाग ले रहा होता है और तभी उसके घर पर ईडी और सीबीआई पहुंच जाती है ।लगातार छापेमारी होती है इससे कहीं ना कहीं विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। उन्होंने कहा कि मैने अपनी बातों को वहां उठाया है लेकिन उसकी रिपोर्ट मुझे अब तक नहीं मिली है।

मुझे उम्मीद है कि इस पर जरूर मुझे जवाब मिलेगा। चाहे लोकसभा हो राज्यसभा हो या कोई विधानसभा किसी भी सदस्य को अगर गिरफ्तार किया जाता है या उसके घर पर छापेमारी की जाती है तो उसकी पहले जानकारी विधानसभा अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष या राज्यसभा के सभापति को दी जाती है। लेकिन हम लोग देख पा रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में जो भी विधायक के घर पर ईडी और सीबीआई की छापेमारी होती है उसकी जानकारी मुझे यानी विधानसभा अध्यक्ष को नहीं दी जाती। यह कहां का न्याय है। उन्होंने कहा कि एक बार तो ऐसा हुआ कि मैं सदन के भीतर में था और मुझे पता चला कि एक विधायक के घर पर छापेमारी हो रही है और वह विधायक उसे वक्त कार्यवाही में मौजूद थे। 
मुझे आश्चर्य होता है कि पर केंद्र सरकार कुछ नहीं करती। क्या यह संवैधानिक ढांचे का उल्लंघन नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस पर केंद्र सरकार को गौर करने की जरूरत है और अगर ऐसी कोई गाइडलाइंस है तो उसे सीबीआई और ईडी को अवगत कारण तो बेहतर होगा।
हंगामेदार होगा विधानसभा में शीतकालीन सत्र
 विधानसभा का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होने एवं करीब दस दिनों तक चलने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस सत्र के हंगामेदार रहने के आसार है क्योंकि आर जी कर बलात्कार-हत्याकांड समेत कई विवादास्पद मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस घटना को लेकर प. बंगाल समेत पूरे देश में बड़े पैमाने पर जनाक्रोश उभरा था। वैसे सत्र का आधिकारिक कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन जानकार सूत्रों का कहना है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) की रकम कथित रूप से रोकने को लेकर केंद्र की आलोचना करते हुए एक प्रस्ताव लाने की योजना है।

प. बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा कि शीतकालीन सत्र के 25 नवंबर से शुरू होने की संभावना है लेकिन एजेंडा अभी तय किया जा रहा है। तृणमूल सूत्रों के अनुसार, सरकार पीएमएवाई के तहत धनराशि जारी करने में विफल रहने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए एक प्रस्ताव पेश कर सकती है। यह योजना पश्चिम बंगाल में 'बांग्लार आवास योजनाÓ के रूप में संचालित होती है। आर जी कर अस्पताल में 9 अगस्त को एक महिला चिकित्सक का शव पाया गया, जिसके बाद पूरे पश्चिम बंगाल में कनिष्ठ चिकित्सकों ने 42 दिनों तक 'काम बंदÓ आंदोलन किया। आंदोलनकर्मियों ने न्याय दिलाने, अस्पताल की सुरक्षा में सुधार और स्वास्थ्य कर्मियों की शीघ्र भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन किया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुझे उम्मीद है कि इस पर जरूर मुझे जवाब मिलेगा
मुझे आश्चर्य होता है कि पर केंद्र सरकार कुछ नहीं करती। क्या यह संवैधानिक ढांचे का उल्लंघन नहीं है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News