Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में अमानवीय मंजर, कॉरिडोर में पड़े शव को कुत्ते ने नोंच डाला

 उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में अमानवीय तस्वीर गुरुवार को सामने आई

17 Jul 2025

उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में अमानवीय मंजर, कॉरिडोर में पड़े शव को कुत्ते ने नोंच डाला

उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में अमानवीय तस्वीर गुरुवार को सामने आई है। अस्पताल परिसर कॉरिडोर में पड़े एक अज्ञात मरीज के शव को कुत्ते ने नोंच डाला है। यह नजारा गुरुवार सुबह मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग के सामने कॉरिडोर में देखने को मिला है। मामला तूल पकड़ते ही अस्पताल के कर्मचारियों ने आनन-फानन में शव को वहां से हटा दिया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात मरीज कॉरिडोर में सोते हुए देखा गया था। संभवतः बीमारी के कारण रात में उसकी मौत हो गई। सुबह एक कुत्ते को उसके पैर का एक हिस्सा खाते हुए देखा गया। इस चौंकाने वाली घटना का पता चलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। इसके बाद शव को आनन-फानन में वहां से हटा दिया गया।उत्तर बंगाल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मलिक ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। चिकित्सा केंद्र में लगभग 150 कुत्ते है। कुत्तों को यहां से हटाने के बारे में पहले भी चर्चा हो चुकी है। फिर एक बार इस मामले में वार्ता किया जाएगा।

हालांकि, उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में ऐसी घटनाएं नई नहीं है। इससे पहले भी एक कुत्ते ने मेडिकल कॉलेज के एक मरीज का नोंच लिया था। कई बार कुत्तों को मानव अंगों को मुंह में दबाए इलाके में घूमते देखा गया है। हालांकि चिकित्सा अधिकारियों को इस मामले की जानकारी है, फिर भी कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में अमानवीय मंजर
 उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में अमानवीय तस्वीर गुरुवार को सामने आई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News