Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कोलकाता में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश, बांग्लादेश की अशांति का असर शहर तक न पहुंचे : पुलिस आयुक्त

शनिवार अपराह्न कोलकाता पुलिस के मासिक क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए।

21 Dec 2025

कोलकाता में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश, बांग्लादेश की अशांति का असर शहर तक न पहुंचे : पुलिस आयुक्त

कोलकाता। बांग्लादेश में जारी हिंसा और अशांति की स्थिति को देखते हुए कोलकाता में किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैलने देने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार अपराह्न कोलकाता पुलिस के मासिक क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस आयुक्त ने बैठक में कहा कि बांग्लादेश में मौजूदा हालात के चलते यदि कोलकाता में किसी भी प्रकार की अशांति या गड़बड़ी की आशंका दिखाई दे, तो तत्काल सख्त कदम उठाए जाएं। कोलकाता पुलिस के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ, एसआईआर से जुड़ी सुनवाई के दौरान शहर और खासकर उपनगरों के थाना इलाकों में कड़ी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

इस बीच शहर में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। सामने क्रिसमस और उसके बाद नववर्ष है। पुलिस आयुक्त ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने को लेकर सभी थानों को सतर्क रहने को कहा है। क्रिसमस और न्यू ईयर की रात शहर में नाइट पार्टियों का आयोजन होता है और देर रात तक सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में छेड़छाड़ या महिलाओं के साथ किसी भी तरह की अभद्रता न हो, इस पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही होटल और गेस्ट हाउसों में नियमित तलाशी और अभियान चलाने के निर्देश भी स्थानीय थानों को दिए गए हैं।

बैठक में शहर में हाल के दिनों में हुई अग्निकांड की घटनाओं पर भी चर्चा की गई। दहनशील पदार्थों के भंडारण से जुड़े गोदामों के लाइसेंस की समीक्षा करने का आदेश दिया गया है। इसके लिए सभी थानों को अपने-अपने इलाके में स्थित दहनशील वस्तुओं के गोदामों की संख्या, वहां किस प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ रखे गए हैं, इसकी जानकारी एकत्र करने को कहा गया है। किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित गोदामों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस आयुक्त ने दिए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश, बांग्लादेश की अशांति
शनिवार अपराह्न कोलकाता पुलिस के मासिक क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News