Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

न्यूजीलैंड की तीन दिग्गजों का अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त, खिलाड़ियों ने 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर दी भावुक विदाई

इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप 2026 से गत चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम बाहर हो गई। इंग्लैंड के खिलाफ जैसे ही टीम को हार मिली, उनकी दिग्गज खिलाड़ियों सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स और ली ताहुहू का अंतरराष्ट्रीय करियर भी समाप्त हो गया। इन तीनों को खिलाड़ियों ने 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर विदाई दी।

28 Jun 2026

न्यूजीलैंड की तीन दिग्गजों का अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त, खिलाड़ियों ने 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर दी भावुक विदाई

नई दिल्ली। इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप 2026 से गत चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम बाहर हो गई। इंग्लैंड के खिलाफ जैसे ही टीम को हार मिली, उनकी दिग्गज खिलाड़ियों सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स और ली ताहुहू का अंतरराष्ट्रीय करियर भी समाप्त हो गया। इन तीनों को खिलाड़ियों ने 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर विदाई दी।

तीनों खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था। उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि जून-जुलाई 2026 में होने वाला महिला टी20 विश्वकप उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा।

मैच के बाद न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने तीनों दिग्गजों की विदाई पर कहा कि `बेट्स, डिवाइन और तहुहू के जाने के बारे में बात करें तो शायद यही सबसे दुखद बात है। तीन दिग्गज खिलाड़ी हमारे माहौल और महिला क्रिकेट से विदा ले रही हैं। इस टीम के लिए उन्होंने जो योगदान दिया है, उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।'

केर ने कहा कि `मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। जब मैं एक युवा खिलाड़ी के तौर पर न्यूजीलैंड महिला टीम में आई थी, तो वे तीनों वहां मौजूद थीं। उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया और टीम में मेरा स्वागत किया। इस सफर के दौरान, मुझे उनके साथ समय बिताने का सौभाग्य मिला। मैं बहुत आभारी महसूस करती हूं कि मुझे उन तीनों के साथ ड्रेसिंग रूम में इतना लंबा समय बिताने का मौका मिला।'

न्यूजीलैंड की 36 वर्षीय सोफी डिवाइन ने अंतरराष्ट्रीय करियर में न्यूजीलैंड के लिए कुल 317 मुकाबले (159 वनडे और 158 टी20) खेले। इस दौरान उन्होंने वनडे में 4279 रन और टी20 में 3817 रन बनाए। इसके साथ-साथ उन्होंने दोनों प्रारुप में मिलाकर कुल 241 विकेट भी चटकाए।

कीवी टीम की अहम तेज गेंदबाज रहीं ली ताहूहू ने कुल 207 मैचों (103 वनडे और 104 टी20) में टीम का प्रतिनिधित्व किया और 225 विकेट चटकाए। वहीं, सूजी बेट्स ने न्यूजीलैंड के लिए 184 वनडे और 186 टी20 मैच खेले। इस दौरान वनडे में 5982 रन और टी20 में 4758 बनाए हैं।

महिला टी20 विश्वकप 2026 के 28वें मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। केनिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 17.2 ओवर में एक विकेट पर 164 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यूजीलैंड की तीन दिग्गजों का अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त, खि
इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप 2026 से गत चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम बाहर हो गई। इंग्लैंड के खिलाफ जैसे ही टीम को हार मिली, उनकी दिग्गज खिलाड़ियों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News