Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

सिलीगुड़ी में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने किया मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सिलीगुड़ी और माटीगाड़ा क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों का दौरा किया। आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रतिनिधियों ने मतदान केंद्रों पर सुव्यवस्थित प्रबंधन और उत्सव जैसे माहौल की सराहना की।

23 Apr 2026

 सिलीगुड़ी में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने किया मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर गुरुवार को मतदान जारी है। इसी बीच निर्वाचन प्रक्रिया का अवलोकन करने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने दार्जिलिंग जिले के कई मतदान केंद्रों का दौरा किया और चल रही मतदान व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सिलीगुड़ी और माटीगाड़ा क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों का दौरा किया। आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रतिनिधियों ने मतदान केंद्रों पर सुव्यवस्थित प्रबंधन और उत्सव जैसे माहौल की सराहना की।

प्रतिनिधिमंडल ने मतदान केंद्रों पर वेब प्रसारण व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर, पेयजल, छाया, बैठने की सुविधा तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष इंतजामों की भी प्रशंसा की। आयोग ने बताया कि इन व्यवस्थाओं को न्यूनतम अनिवार्य सुविधाओं के रूप में सुनिश्चित किया गया है।

निर्वाचन आयोग के अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम 2026 के तहत 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल पहुंचा है। इसमें नामीबिया, जॉर्जिया, नेपाल, फिलीपींस, स्विट्जरलैंड, केन्या तथा अंतरराष्ट्रीय लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हैं। आयोग के मुताबिक इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की श्रेष्ठ चुनावी व्यवस्थाओं का प्रदर्शन करना और विश्व के चुनाव प्रबंधन संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाना है।

उधर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी अपने गृह क्षेत्र नंदीग्राम में विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार मतदान प्रक्रिया अब तक शांतिपूर्ण रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व के चुनावों में मतदान से पहले ही मतदाताओं को डराने-धमकाने की घटनाएं होती थीं, लेकिन इस बार व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के कारण ऐसी गतिविधियों पर रोक लगी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूरे दिन मतदान शांतिपूर्वक संपन्न होगा।

शुभेंदु अधिकारी इस बार नंदीग्राम के साथ भवानीपुर सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है। भवानीपुर सीट पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि नंदीग्राम में आज वोटिंग हो रही है।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने सुबह मतदान किया और बाद में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा शुरू किया। अब तक अधिकांश स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण बताया गया है, जबकि सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं। शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में और अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल में मतदान के बाद शांतिपूर्वक चुनाव की उम्मीद जताई है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिलीगुड़ी में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने किया मतदान प्र
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सिलीगुड़ी और माटीगाड़ा क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों का दौरा किया। आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News