Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला : 27 लाख लोगों ने की शिरकत, 25 करोड़ की किताबें बिकीं

इसके अलावा, मेले के शुभंकर ‘हाशो और हाशो’ भी बच्चों और बड़ों को खूब पसंद आए

10 Feb 2025

अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला : 27 लाख लोगों ने की शिरकत, 25 करोड़ की किताबें बिकीं

कोलकाता। 48वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का रविवार को भव्य समापन हुआ। मेला आयोजन गिल्ड की ओर से सोमवार को बताया गया है कि इस साल मेले में 12 दिनों के दौरान रिकॉर्ड 27 लाख लोग पहुंचे और किताबों की बिक्री 25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स गिल्ड के मानद महासचिव सुधांशु शेखर दे ने बताया कि पिछले साल मेला 14 दिनों तक चला था, जिसमें 28 लाख लोगों ने शिरकत की थी और 27 करोड़ रुपये की किताबें बिकी थीं। गिल्ड के अध्यक्ष त्रिदीब कुमार चटर्जी ने कहा, "पिछले साल की तुलना में इस बार मेला दो दिन कम चला, फिर भी बिक्री और भीड़ के आंकड़े यह साबित करते हैं कि डिजिटल युग में भी पुस्तकों की लोकप्रियता बनी हुई है।"
रविवार को साल्ट लेक स्थित 'बोईमेला प्रांगण' में आयोजित समापन समारोह में राज्य के मंत्री फिरहाद हाकिम, ब्रात्य बसु और अरूप विश्वास शामिल हुए थे। बिधाननगर की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।
ब्रात्य बसु ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल से दुर्गा पूजा कार्निवल की लोकप्रियता बढ़ी है, उसी तरह कोलकाता पुस्तक मेला भी हर साल और भव्य होता जा रहा है। फिरहाद हाकिम ने कहा कि मुख्यमंत्री की कोशिशों से ही सॉल्ट लेक में मेले के लिए स्थायी स्थल सुनिश्चित किया गया, जिससे इसे अब ‘यायावर मेला’ नहीं कहा जा सकता।
इस साल का थीम देश जर्मनी था, जिसकी प्रस्तुति मेले में आकर्षण का केंद्र रही। जर्मनी का मंडप किताबों के ढेर जैसा डिजाइन किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। यह पहली बार था जब जर्मनी को पुस्तक मेले का थीम देश चुना गया।
इसके अलावा, मेले के शुभंकर ‘हाशो और हाशो’ भी बच्चों और बड़ों को खूब पसंद आए। अंतिम दिन गिल्ड ने ‘सबसे खूबसूरत स्टॉल’ का सम्मान अर्जेंटीना को दिया। 'आजकाल पब्लिशर्स' को खुले मैदान में बड़े क्षेत्रीय प्रकाशकों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का पुरस्कार मिला, जबकि 'हैचेट बुक पब्लिशिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' को हॉल के अंदर बड़े स्टॉल की श्रेणी में पहला स्थान दिया गया।
इस साल मेले में 1000 से अधिक प्रकाशकों ने भाग लिया। इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, नेपाल, स्पेन, पेरू, ग्वाटेमाला और कोस्टा रिका जैसे देशों की किताबें भी उपलब्ध थीं। पहली बार मेला पूरी तरह खुले वातावरण में आयोजित किया गया, जिससे लोगों को स्वतंत्र रूप से घूमने का बेहतर अनुभव मिला।
इस साल अंग्रेजी भाषा के प्रकाशकों के लिए एक विशेष 'प्रीमियर एरिया' बनाया गया, जिससे उनकी किताबों को अधिक पाठकों तक पहुंचने का मौका मिला। त्रिदीब कुमार चटर्जी ने कहा कि "अंग्रेजी प्रकाशकों को अब बंद इनक्लोजर की बजाय खुला स्थान मिला, जिससे पाठकों की भागीदारी बढ़ी और प्रकाशक भी इस बदलाव से खुश नजर आए।"
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


27 लाख लोगों ने की शिरकत, 25 करोड़ की किताबें बिकीं
इसके अलावा, मेले के शुभंकर ‘हाशो और हाशो’ भी बच्चों और बड़ों को खूब पसंद आए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News