Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आईपीएल 2025ः हैदराबाद ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंट्स

सोमवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। लखनऊ की ओर से ओपनर मिशेल मार्श और एडन मारक्रम के बीच 115 रन की साझेदारी हुई। मार्श 65 रन और मारक्रम 61 रन बनाकर आउट हुए।

20 May 2025

आईपीएल 2025ः हैदराबाद ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया और उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। इस तरह ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पांचवीं टीम बन गई।

सोमवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। लखनऊ की ओर से ओपनर मिशेल मार्श और एडन मारक्रम के बीच 115 रन की साझेदारी हुई। मार्श 65 रन और मारक्रम 61 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद निकोलस पूरन ने 45 की पारी खेली। इनके अलावा कोई बल्लेबाजी दहाई का आंकड़ पार नहीं कर सका।

हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने दो विकेट चटकाए, जबकि हर्ष दुबे, हर्षल पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक सफलता मिली।

206 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत झटके के साथ हुई। सलामी बल्लेबाज अथर्व ताइडे 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 82 रनों की साझेदारी हुई। अभिषेक 20 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें दिग्वेश राठी ने शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया।

इसके बाद ईशान किशन को हेनरिक क्लासेन का साथ मिला। दोनों ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और 41 रन जोड़े। किशन 28 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्लासेन 47 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। वहीं, कामिंदु मेंडिस 32 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्हें हैमस्ट्रिंग से जूझते देखा गया। अनिकेत वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी पांच-पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

लखनऊ के लिए दिग्वेश राठी ने दो विकेट लिए जबकि विलियम ओरुर्के और शार्दुल ठाकुर को एक-एक सफलता मिली।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2025ः हैदराबाद ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, प्लेऑफ से
सोमवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 205 रन बनाए। लखनऊ की ओर से ओपनर मिशेल मार्श और एडन मारक्रम के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News