Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आईपीएल 2025: रन आउट की हैट्रिक बना मुंबई ने दिल्ली को दी मात, दर्ज की पहली जीत

मैच का निर्णायक क्षण 19वें ओवर में आया, जब मुंबई के फील्डरों ने रन आउट की हैट्रिक बनाकर दिल्ली को पटखनी दी। मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप वाली दिल्ली 19 ओवर में ही ऑलआउट हो गई।

14 Apr 2025

आईपीएल 2025: रन आउट की हैट्रिक बना मुंबई ने दिल्ली को दी मात, दर्ज की पहली जीत

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी हार का सिलसिला तोड़ा और पहली जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली सिर्फ 193 रन ही बना सकी। मैच का निर्णायक क्षण 19वें ओवर में आया, जब मुंबई के फील्डरों ने रन आउट की हैट्रिक बनाकर दिल्ली को पटखनी दी। मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप वाली दिल्ली 19 ओवर में ही ऑलआउट हो गई।

मुंबई की ओर से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को पारी की पहली ही गेंद पर जैक फ्रेजर मैकगर्क के रूप में झटका लगा। हालांकि इसके बाद अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने दिल्ली की पारी को मजबूती दी और दोनों ने मिलकर 61 गेंदों में 119 रन जोड़ डाले। पोरेल 33 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं तीन साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाले करुण नायर ने 89 रनों की तूफानी पारी खेली। जब नायर आउट हुए तब दिल्ली को 50 गेंदों में जीत के लिए 71 रन की जरूरत थी। यह लक्ष्य बेहद आसान लग रहा था, लेकिन स्पिनरों के आतंक और नई गेंद की जुगलबंदी ने सारा खेल ही बदल दिया। रही रही कसर 19वें ओवर के रोमांच ने पूरा कर दिया। 18.3 ओवर तक 7 विकेट खोकर 192 रन बना लिए थे। लेकिन फिर अगली तीन गेंदों पर लगातार तीन रन आउट ने दिल्ली की उम्मीदों और करुण नायर की शानदार बल्लेबाजी पर पानी फेर दिया।

मुंबई के लिए कर्ण शर्मा ने तीन और मिचेश सेंटरन ने दो विकेट झटके। जबकि दीपक चहर और जसप्रीत बुमराह के खाते में एक-एक विकेट रहा।

इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 205 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिए तिलक वर्मा और नमन धीर की जबरदस्त बल्लेबाजी का अहम योगदान रहा। तिलक ने 33 गेंदों में 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं नमन ने 17 गेंदों में 38 रन की तूफानी पारी खेली। दोनों ने मिलकर 33 गेंदों में 62 रन की धमाकेदार साझेदारी की। इससे पहले सूर्यकुमार यादव (40) और रायन रिकलटन (41) ने भी अपने-अपने बल्लेबाजी से मुंबई को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

दिल्ली की ओर से कुलदीप यादव और विपराज निगम ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि मुकेश कुमार को एक सफलता मिली।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2025: रन आउट की हैट्रिक बना मुंबई ने दिल्ली को दी मात
मैच का निर्णायक क्षण 19वें ओवर में आया, जब मुंबई के फील्डरों ने रन आउट की हैट्रिक बनाकर दिल्ली को पटखनी दी। मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप वाली दिल्ली 19 ओवर में ही ऑल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News