Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की पहली जीत, केकेआर को 8 विकेट से हराया

कोलकाता की ओर से मिले 117 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई इंडियंस की ओर से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। रोहित 13 रन बनाकर आंद्रे रसेल का शिकार बने।

01 Apr 2025

आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की पहली जीत, केकेआर को 8 विकेट से हराया

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 8 विकेट से हराया है। 117 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए रियान रिकल्टन के नाबाद अर्धशतक की बदौलत मुंबई ने 43 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली।

कोलकाता की ओर से मिले 117 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई इंडियंस की ओर से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। रोहित 13 रन बनाकर आंद्रे रसेल का शिकार बने। इसके बाद विल जैक्स और रिकल्टन ने 45 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जैक्स भी 16 रन बनाकर रसेल का दूसरा शिकार बने। बाद में सूर्यकुमार यादव ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंदों में 27 रन (3 चौके, 2 छक्के) बनाए और मुंबई को आसान जीत दिला दी।

इससे पहले मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने केकेआर को सिर्फ 116 रनों पर समेट दिया। डेब्यू कर रहे अश्वनी कुमार और अनुभवी दीपक चाहर ने धारदार गेंदबाजी की। मुंबई के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे गेंदबाजों ने सही साबित किया। पावरप्ले में ही केकेआर के शीर्ष 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। पूरी टीम 17 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। अश्वनी कुमार ने 4 विकेट लेकर शानदार डेब्यू किया।

कोलकाता की तरफ से अंगकृश रघुवंशी ने सबसे अधिक 26 रन बनाए। इसके अलावा, रमनदीप सिंह ने 22 रन, मनीष पांडेय ने 19 और रिंकू सिंह ने 17 रन का योगदान दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की पहली जीत, केकेआर को 8
कोलकाता की ओर से मिले 117 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई इंडियंस की ओर से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News