Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईपीएल 2025: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को 37 रनों से हराया

इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंकतालिका में दूसरेे स्थान पर पहुंच गई है। उसके पास 11 मैचों में 15 अंक हैं।

05 May 2025

आईपीएल 2025: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को 37 रनों से हराया

धर्मशाला। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 54वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को हाई स्कोरिंग मुकाबले में 37 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंकतालिका में दूसरेे स्थान पर पहुंच गई है। उसके पास 11 मैचों में 15 अंक हैं।

पंजाब की ओर से मिले 237 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पारी के तीसरे ओवर में ही मिचेश मार्श बिना खाता खोले आउट हो गए। फिर इसी ओवर की पांचवी गेंद पर दूसरे ओपनर एडन मार्करम भी 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम को हर थोड़े अंतराल पर झटका लगाता रहा। निकोलस पूरन ने 6 रन, कप्तान ऋषभ पंत 18 रन, डेविड मिलर 11 बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि टीम के लिए थोड़ा संघर्ष आयुष बडोनी और अब्दुल समद ने किया। जिन्होंने छठे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। अब्दुल समद 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बडोनी ने आवेश खान के साथ 34 रन की एक छोटी पार्टनरशिप की लेकिन वह नाकाफी रही। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 199 रन ही बना सकी। बडोनी ने 74 रन की पारी खेली, जबकि आवेश खान 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने दो विकेट चटकाए। जबकि मार्को यानसेन और यजुवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 236 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 91 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने जोश इंग्लिश (30 रन) और कप्तान श्रेयश अय्यर (45 रन) का भरपूर साथ मिला। वहीं, आखिर में शशांक सिंह ने 15 गेंदों में 33 रन और मार्कस स्टॉयनिश ने 5 गेंदों में 15 रन जड़कर टीम के स्कोर को 236 तक पहुंचा दिया।।

लखनऊ के लिए आकाश सिंह और दिग्वेश राठी को दो-दो सफलता मिली। जबकि प्रिंस यादव के खाते में एक विकेट आया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2025: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को 37 रनों से
इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंकतालिका में दूसरेे स्थान पर पहुंच गई है। उसके पास 11 मैचों में 15 अंक हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News