Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 242 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 195 रन ही बना सकी। हैदराबाद की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए। अभिषेक के अलावा ट्रेविस हेड ने 37, ईशान किशन ने 25 रनों की पारी खेली. हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए।

22 Apr 2026

आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

हैदराबाद। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में मंगलवार को तूफान आया और ये तूफान निकला अभिषेक शर्मा के बल्ले से, जिन्होंने धमाकेदार पारी खेल सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दिला दी। आईपीएल 2026 के 31वें मैच में हैदराबाद की टीम ने एकतरफा अंदाज में दिल्ली को 47 रनों से मात दी।

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 242 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 195 रन ही बना सकी। हैदराबाद की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए। अभिषेक के अलावा ट्रेविस हेड ने 37, ईशान किशन ने 25 रनों की पारी खेली. हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए।

हैदराबाद में टॉस तो दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता लेकिन बाजी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मारी। हैदराबाद को ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दी। खासतौर पर अभिषेक शर्मा पावरप्ले में दिल्ली के गेंदबाजों पर टूट पड़े। पावरप्ले में हैदराबाद ने 67 रन बनाए और इस टीम के पचास रन महज 28 गेंदों में पूरे हुए। अभिषेक शर्मा को अपना अर्धशतक पूरा करने में सिर्फ 25 गेंदें लगीं। इसके बाद ट्रेविस हेड का विकेट जरूर गिरा लेकिन अभिषेक नहीं रुके. उन्होंने कप्तान इशान किशन के साथ मिलकर 35 गेंदों में 79 रन जोड़े।

अभिषेक ने दिल्ली के स्पिनर्स को रडार पर लिया। उन्होंने नीतीश राणा के खिलाफ पांच छक्के लगाए, साथ ही उन्होंने कुलदीप यादव की गेंद पर भी दो छक्के मारे। अभिषेक ने अपनी पारी में 10 छक्के और 10 चौके लगाए और वो आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक आउट नहीं हुए। इस बीच क्लासेन ने भी ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 3 छक्के, 3 चौकों की मदद से 37 रन कूट दिए.।

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पाथुम निसंका 8 रन बनाकर आउट हो गए।. लेकिन इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने अच्छी साझेदारी की। नीतीश राणा ने 30 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। केएल राहुल ने भी 23 गेंदों में 37 रन बनाए लेकिन इन खिलाड़ियों की बल्लेबाजी दिल्ली को जीत नहीं दिला सकी। हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने 4, हर्ष दुबे ने 3 विकेट झटके। जबकि साकिब हुसैन और मधुशंका को 1-1 कामयाबी मिली।

हैदराबाद की जीत और दिल्ली की हार के साथ ही अंक तालिका में बड़ा बदलाव हो गया। हैदराबाद अब 7 मैचों में 4 जीत के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हो गई है, वहीं राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर लुढ़क गई है। पंजाब पहले और आरसीबी दूसरे स्थान पर है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली
हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 242 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 195 रन ही बना सकी। हैदराबाद की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News