Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

आईपीएल 2026 : हैदराबाद की धमाकेदार जीत, पंजाब को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची सनराइजर्स

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी।

07 May 2026

आईपीएल 2026 : हैदराबाद की धमाकेदार जीत, पंजाब को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची सनराइजर्स

हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 33 रन से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, पंजाब को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते वह शीर्ष स्थान से खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गई।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी।

हैदराबाद की पारी में कई बल्लेबाजों ने योगदान दिया। हेनरिक क्लासन ने 43 गेंदों पर 69 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 55 रन की तेज पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी हुई। इसके अलावा अभिषेक शर्मा (35) और ट्रैविस हेड (38) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। हालांकि कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर नाबाद 107 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। मार्कस स्टोयनिस (28) और सूर्यांश शेडगे (25) ने कुछ योगदान दिया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

गेंदबाजी में हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने 2-2 विकेट लिए। इस जीत के साथ हैदराबाद ने अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है और टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2026 : हैदराबाद की धमाकेदार जीत, पंजाब को हराकर पॉइंट
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 235





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News