Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

आईपीएल 2026 : फिन एलन के तूफान से कोलकाता की बड़ी जीत, गुजरात को 29 रन से हराया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम को विस्फोटक शुरुआत फिन एलन ने दिलाई। उन्होंने केवल 35 गेंदों पर 93 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें चार चौके और 10 छक्के शामिल रहे। वह शतक से जरूर चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने मैच का रुख तय कर दिया।

17 May 2026

आईपीएल 2026 : फिन एलन के तूफान से कोलकाता की बड़ी जीत, गुजरात को 29 रन से हराया

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिर को खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में कोलकाता के बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों ने जीत सुनिश्चित की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम को विस्फोटक शुरुआत फिन एलन ने दिलाई। उन्होंने केवल 35 गेंदों पर 93 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें चार चौके और 10 छक्के शामिल रहे। वह शतक से जरूर चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने मैच का रुख तय कर दिया।

इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 82 रन बनाए। उन्होंने 44 गेंदों में चार चौके और सात छक्कों की मदद से पारी को मजबूती दी। अंतिम ओवरों में कैमरून ग्रीन ने 28 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज और साई किशोर को एक-एक विकेट मिला, लेकिन अन्य गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सके।

248 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने भी जोरदार संघर्ष किया। कप्तान शुभमन गिल ने 85 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि वापसी कर रहे साई सुदर्शन ने नाबाद 53 रन बनाए। जोस बटलर ने भी 57 रन का योगदान दिया, लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गिरने से टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

कोलकाता की ओर से सुनील नारायण सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। इस जीत के साथ केकेआर ने अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2026 : फिन एलन के तूफान से कोलकाता की बड़ी जीत, गुजरा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम को विस्फोटक शुरुआत फिन एलन ने दिलाई। उन्होंने के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News