Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आईपीएल 2026 : मुकुल चौधरी के छक्कों-चौकों ने पलटा मैच, लखनऊ ने कोलकाता से छीनी जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 181 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और फिन एलेन जल्दी आउट हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने 41 रन की तेज पारी खेलकर पारी को संभाला। अंकुश रघुवंशी ने 45 रन बनाए, जबकि कैमरन ग्रीन (32*) और रोवमैन पॉवेल (39*) की नाबाद पारियों ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

10 Apr 2026

आईपीएल 2026 : मुकुल चौधरी के छक्कों-चौकों ने पलटा मैच, लखनऊ ने कोलकाता से छीनी जीत

कोलकाता। आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने रोमांचक अंदाज में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को हराते हुए आखिरी ओवर में जीत दर्ज की। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में युवा खिलाड़ी मुकुल चौधरी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 181 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और फिन एलेन जल्दी आउट हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने 41 रन की तेज पारी खेलकर पारी को संभाला। अंकुश रघुवंशी ने 45 रन बनाए, जबकि कैमरन ग्रीन (32*) और रोवमैन पॉवेल (39*) की नाबाद पारियों ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत भी खराब रही। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत और निकोलस पूरन भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। 16वें ओवर तक लखनऊ का स्कोर 128/7 था और मुकाबला कोलकाता के पक्ष में झुका हुआ था।

लेकिन यहां से 21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनके ये 9 बड़े शॉट्स ही जीत का आधार बने। दूसरी ओर आयुष बडोनी ने भी 54 रन की अहम पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया।

राजस्थान के रहने वाले मुकुल चौधरी आईपीएल 2026 की खोज बनकर उभरे हैं। 30 लाख के बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को लखनऊ ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। विकेटकीपर-बल्लेबाज़ होने के साथ-साथ वह तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं, लेकिन इस मैच में उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से सबका ध्यान खींच लिया।

इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जबकि कोलकाता को आखिरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2026 : मुकुल चौधरी के छक्कों-चौकों ने पलटा मैच, लखनऊ
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 181 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और फिन एलेन जल्दी आउट हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने 41 रन की त





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News