Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंचे संजू सैमसन, पर्पल कैप फिर अंशुल कंबोज के पास

ऑरेंज कैप की रेस में संजू सैमसन तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सैमसन ने अब तक टूर्नामेंट में दो शतक लगाए हैं और उनके कुल रन 293 हो गए हैं। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के अभिषेक शर्मा (323 रन) और हेनरिक क्लासेन (320 रन) अभी भी पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

24 Apr 2026

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंचे संजू सैमसन, पर्पल कैप फिर अंशुल कंबोज के पास

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 103 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की, जिसके बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में भी अहम बदलाव देखने को मिले।

ऑरेंज कैप की रेस में संजू सैमसन तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सैमसन ने अब तक टूर्नामेंट में दो शतक लगाए हैं और उनके कुल रन 293 हो गए हैं। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के अभिषेक शर्मा (323 रन) और हेनरिक क्लासेन (320 रन) अभी भी पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

ऑरेंज कैप की सूची में शुभमन गिल 265 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली 247 रन के साथ छठे और रजत पाटीदार 230 रन के साथ नौवें स्थान पर मौजूद हैं। आगामी मुकाबलों में इन खिलाड़ियों की रैंकिंग में बदलाव संभव है।

वहीं, पर्पल कैप की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज ने फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ मैच में 3 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट लिया और कुल 14 विकेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए।

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के प्रिंस यादव 13 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि एसआरएच के ईशान मलिंगा और गुजरात टाइटंस (जीटी) के प्रसिद्ध कृष्णा 12-12 विकेट के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

आने वाले मुकाबलों में पर्पल कैप की दौड़ और भी रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां गेंदबाजों के प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष स्थान में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर पहुंचे संजू
ऑरेंज कैप की रेस में संजू सैमसन तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सैमसन ने अब तक टूर्नामेंट में दो शतक लगाए हैं और उनके कुल रन 293 हो गए हैं। हालांकि, सनराइजर्स हैदर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News