Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

आईपीएल : चोटिल हार्दिक पांड्या केकेआर के खिलाफ मैच में कर सकते हैं वापसी-शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ने उम्मीद जताई कि हार्दिक कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अगले मैच में वापसी कर सकते हैं।

15 May 2026

आईपीएल : चोटिल हार्दिक पांड्या केकेआर के खिलाफ मैच में कर सकते हैं वापसी-शार्दुल ठाकुर

धर्मशाला। मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है कि वह चोट के कारण पिछले तीन मुकाबलों में नहीं खेल सके। शार्दुल ने उम्मीद जताई कि हार्दिक कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अगले मैच में वापसी कर सकते हैं।

हार्दिक पांड्या गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मुकाबले के लिए टीम के साथ यात्रा नहीं कर सके थे। उस मैच में जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी। इससे पहले सूर्यकुमार यादव भी अपने बच्चे के जन्म के कारण टीम से बाहर रहे थे।

गुरुवार को मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शार्दुल ठाकुर ने कहा, “हार्दिक चोटिल हैं, इसलिए वह पिछले कुछ मैचों में टीम के साथ यात्रा नहीं कर सके।शार्दुल ने आगे कहा, “वह रायपुर गए थे, लेकिन खेल नहीं पाए। फिलहाल वह मुंबई में ट्रेनिंग कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि कोलकाता में वापसी करेंगे तथा ईडन गार्डन्स में 20 मई को होने वाले मैच में खेलेंगे। ऐसे खिलाड़ियों की कमी हमेशा महसूस होती है।” उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया पर बहुत सारी बातें चलती रहती हैं। कुछ सही होती हैं और कुछ गलत। लेकिन धर्मशाला नहीं जाने का फैसला टीम मैनेजमेंट का था।”

पीठ में ऐंठन (बैक स्पैज्म) की समस्या के चलते हार्दिक ने 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला मिस किया था। इसके बाद वह टीम के साथ रायपुर तो गए, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैदान पर नहीं उतर सके। हार्दिक पांड्या के लिए यह सीजन कप्तान और खिलाड़ी दोनों रूपों में निराशाजनक रहा है। उन्होंने आठ पारियों में 146 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 20.85 और स्ट्राइक रेट 136.44 रहा। उनका सर्वोच्च स्कोर 40 रन है। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 20.4 ओवर में सिर्फ चार विकेट हासिल किए हैं, जबकि उनका औसत 61.50 और इकॉनमी लगभग 11.90 रही है।

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली दो टीमें बन चुकी हैं। लीग चरण के तीन मुकाबले अभी बाकी हैं। हार्दिक के खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनके चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी फ्रेंचाइजी में जाने की अटकलें भी तेज हो गई थीं। हालांकि शार्दुल ठाकुर ने इन खबरों को ज्यादा महत्व नहीं दिया।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल : चोटिल हार्दिक पांड्या केकेआर के खिलाफ मैच में कर सक
शार्दुल ने उम्मीद जताई कि हार्दिक कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अगले मैच में वापसी कर सकते हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News