Please wait
लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic

आईपीएल: चिन्नास्वामी में आरसीबी का तूफान, सीएसके पर 43 रन से शानदार जीत

बेंगलुरु एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस हार के साथ सीएसके को लगातार तीसरी पराजय का सामना करना पड़ा।

06 Apr 2026

आईपीएल: चिन्नास्वामी में आरसीबी का तूफान, सीएसके पर 43 रन से शानदार जीत

बेंगलुरु। बेंगलुरु एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस हार के साथ सीएसके को लगातार तीसरी पराजय का सामना करना पड़ा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन बाद के ओवरों में टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 20 ओवर में 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की पारी में कुल 19 छक्के और 14 चौके लगे, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ।

शुरुआती चरण में विराट कोहली (28) और फिल साल्ट (46) ने टीम को मजबूत आधार दिया। इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल (50) ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए पारी को गति दी। अंतिम ओवरों में कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड (25 गेंदों में 70 रन) ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए आखिरी पांच ओवर में 97 रन जोड़कर स्कोर 250 तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत खराब रही। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (7) और संजू सैमसन (9) जल्दी आउट हो गए। टीम ने 30 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इस दौरान सरफराज खान (50) ने कुछ संघर्ष जरूर किया।

मध्यक्रम में कृणाल पांड्या ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच को पूरी तरह आरसीबी की ओर मोड़ दिया। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने 3 अहम विकेट लेकर सीएसके की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अंत में प्रशांत वीर (43) और जेमी ओवरटन (37) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

सीएसके की पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि लुकी डफी, कृणाल पांड्या और अभिनंदन सिंह ने 2-2 विकेट झटके। इस जीत के साथ आरसीबी ने अपने घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है और सीजन में मजबूत शुरुआत की है

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल: चिन्नास्वामी में आरसीबी का तूफान, सीएसके पर 43 रन से
बेंगलुरु एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News