Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ईरान ने इजराइल से युद्ध विराम की पुष्टि की, तेल अवीव खामोश, तेहरान के मिसाइल हमले में चार की मौत

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने राष्ट्रपति ट्रंप के यह कहे जाने के कुछ घंटों बाद दुनिया को जानकारी दी कि समझौता हो गया है।

24 Jun 2025

ईरान ने इजराइल से युद्ध विराम की पुष्टि की, तेल अवीव खामोश, तेहरान के मिसाइल हमले में चार की मौत

तेहरान (ईरान)/तेल अवीव (इजराइल)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध विराम की घोषणा के बाद ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला करने के बाद चुप्पी तोड़ी। ईरान ने इजराइल के साथ युद्ध विराम की पुष्टि की है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध विराम समझौते के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। इजराइल अब तक खामोश है। मगर उसने कहा कि ईरान मिसाइलें दाग रहा है। ईरान के मिसाइल हमले में कम से कम चार लोग मारे गए।

द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने कुछ देर पहले अपनी वेबसाइट पर खबर प्रसारित कर यह जानकारी दी । साथ ही डोनाल्ड ट्रंप की वीडियो-आडियो क्लिप भी साझा की है। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, ईरान के सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार सुबह इजराइल के साथ युद्ध विराम की घोषणा की। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने राष्ट्रपति ट्रंप के यह कहे जाने के कुछ घंटों बाद दुनिया को जानकारी दी कि समझौता हो गया है।

ट्रंप ने यह घोषणा इजराइल और ईरान के बीच मिसाइल हमलों के 12वें दिन बाद और अमेरिकी बमवर्षकों के ईरानी परमाणु सुविधाओं पर हमला किए जाने के दो दिन बाद की। ट्रंप ने संकेत दिया कि संघर्ष विराम मंगलवार को चरणों में लागू होगा। ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अरागची ने सुबह 4:30 बजे सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि समझौता प्रभावी हो चुका है। उन्होंने कहा कि ईरानी सेना "आखिरी मिनट" तक लड़ी।

इजराइली सेना ने कहा कि ईरान ने मंगलवार सुबह तीन बार मिसाइलें दागीं। देश की आपातकालीन सेवा ने कहा कि ईरान के मिसाइल हमले में कम से कम चार लोग मारे गए। उधर, ट्रंप का यह बयान कतर में अल उदीद एयर बेस पर ईरान के हमले के कुछ घंटों बाद आया। अल उदीद एयर बेस मध्य पूर्व में सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठान है। लगभग 10,000 अमेरिकी सैनिक अल उदीद में तैनात हैं। यह एयर बेस अमेरिकी सेंट्रल कमांड के क्षेत्रीय मुख्यालय के रूप में कार्य करता है।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि युद्ध समाप्त हो गया है और अब शांति प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का अवसर है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''इजराइल और ईरान के बीच इस बात पर पूरी तरह से सहमति बन गई है कि पूर्ण और समग्र युद्धविराम होगा।''

इस बीच तीन राजनयिकों ने पहचान न उजागर करने की शर्त पर कहा कि कतर के शीर्ष अधिकारियों ने ईरान को अमेरिकी युद्धविराम प्रस्ताव पर सहमत होने के लिए राजी किया। उन्हें बताया गया कि इजराइल ने भी इस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईरान ने इजराइल से युद्ध विराम की पुष्टि की, तेल अवीव खामोश,
ईरान के सरकारी टेलीविजन ने राष्ट्रपति ट्रंप के यह कहे जाने के कुछ घंटों बाद दुनिया को जानकारी दी कि समझौता हो गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News