Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

आयरलैंड के मुख्य कोच हेनरिक मलान ने दिया तत्काल प्रभाव से इस्तीफा

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में जीत दिलाने के महज एक दिन बाद आयरलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हेनरिक मलान ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।

29 Jun 2026

आयरलैंड के मुख्य कोच हेनरिक मलान ने दिया तत्काल प्रभाव से इस्तीफा

डबलिन। भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में जीत दिलाने के महज एक दिन बाद आयरलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हेनरिक मलान ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। उनकी नियुक्ति 2027 की शुरुआत तक थी, लेकिन उन्होंने टीम को नए विश्व कप चक्र के लिए तैयार करने के उद्देश्य से पद छोड़ने का फैसला किया।

45 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी कोच को जनवरी, 2022 में आयरलैंड की पुरुष टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। बाद में 2024 में उनके अनुबंध का विस्तार किया गया था। उनके कार्यकाल में आयरलैंड ने लगातार तीन टी-20 विश्व कप (2022, 2024 और 2026) के लिए क्वालीफाई किया। मलान के नेतृत्व में आयरलैंड ने 2022 टी-20 विश्व कप में मेलबर्न में इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके अलावा टीम ने अपने इतिहास की अब तक की तीनों टेस्ट जीत भी उनके कार्यकाल में दर्ज की।

अपने इस्तीफे के बाद मलान ने कहा कि आयरलैंड क्रिकेट से जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात रही और वह यहां बिताए समय को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि टीम के साथ इंग्लैंड पर विश्व कप जीत, अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट जीतना, जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू टेस्ट जीत, भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी-20 सीरीज जीत तथा पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों पर मिली सफलताएं उनके करियर की यादगार उपलब्धियां रहेंगी।

हाल ही में आयरलैंड ने भारत को दूसरे टी-20 मैच में एक रन से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। यह पहली बार था जब आयरलैंड ने किसी भी प्रारूप में भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज जीती। अब आयरलैंड की टीम अगस्त में घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आयरलैंड के मुख्य कोच हेनरिक मलान ने दिया तत्काल प्रभाव से इस
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में जीत दिलाने के महज एक दिन बाद आयरलैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हेनरिक मलान ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News