Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

क्या तीन भाई निगम में कर्मचारी होने से बच रही 'जयंत' की अवैध इमारत?

आदेश के बावजूद नहीं टूटा अडिय़ादह का तीन मंजिला मकान, अब 28 जुलाई को सुनवाई

18 Jul 2025

क्या तीन भाई निगम में कर्मचारी होने से बच रही 'जयंत' की अवैध इमारत?

कोलकाता। अडिय़ादह इलाके में कुख्यात जयंत सिंह उर्फ 'जयंत' के अवैध तीन मंजि़ला मकान को लेकर नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, मकान को गिराने के लिए निगम की ओर से पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन तय समयसीमा 16 जुलाई बीत जाने के बावजूद अब तक न तो जवाब मिला और न ही कोई कार्रवाई हुई है। दरअसल जेल के चाहरदिवारी में कैद जयंत के तीन भाई प्रकाश कुमार सिंह (कचरा प्रबंधन विभाग), प्रशांत सिंह (जल आपूर्ति विभाग) और प्रियंत सिंह (बाराहनगर नगरपालिका में फुटबॉलर पद पर)—तीनों ही नगर निगमों में स्थायी कर्मचारी हैं। अब सवाल उठ रहा है कि क्या इनकी पदस्थिति का फायदा उठाकर ही इस अवैध निर्माण को बचाने की कोशिश हो रही है? 10 जुलाई को कोर्ट के ओर से अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया था और कहा गया था कि मकान के निवासी 16 जुलाई तक नगरपालिका के प्रमुख गोपाल साहा से मिलें लेकिन तय तारीख निकल जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। जयंत के भाई प्रकाश कुमार सिंह का दावा है कि जमीन उनके नाम पर है और सभी दस्तावेज़ नगर निगम को सौंपे जा चुके हैं। लेकिन सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार ज़मीन के मालिक दिलीप मुखोपाध्याय और नोनीगोपाल मुखोपाध्याय हैं। ऐसे में नोटिस भी इन्हीं के नाम पर जारी किया गया था। प्रकाश कुमार, जो कि कामारहाटी नगर निगम में काम करते हैं, उन्होंने ही नोटिस रिसीव किया था। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जब अवैध निर्माण हो रहा था, तब नगर निगम की ओर से कोई सख़्त कदम क्यों नहीं उठाया गया? अब जबकि कोर्ट ने भी घर तोडऩे का आदेश दिया है, तब भी निगम की ओर से ढिलाई क्यों? 
इसे लेकर कामारहाटी नगर निगम के चेयरमैन गोपाल साहा ने कहा कि हमने दो बार नोटिस भेजा, लेकिन ज़मीन के असली मालिकों का कोई जवाब नहीं आया। अब जो लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। 28 जुलाई को बोर्ड मीटिंग में इस मुद्दे पर सुनवाई होगी। अब देखना होगा कि क्या वाकई 28 जुलाई को निगम कोई ठोस कदम उठाता है, या तीन मंजि़ला दूध-से-सफेद मकान में जयंत और उसका परिवार ऐसे ही चैन की नींद सोता रहेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निगम में कर्मचारी होने से बच रही 'जयंत' की अवैध इमारत?
आदेश के बावजूद नहीं टूटा अडिय़ादह का तीन मंजिला मकान, अब 28 जुलाई को सुनवाई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News