Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

बादशाह संग रिश्ते को लेकर ईशा रिखी ने की खुलकर बात

इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसकों की लगातार मांग पर बादशाह के साथ अपनी पहली तस्वीर भी शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

11 Jun 2026

बादशाह संग रिश्ते को लेकर ईशा रिखी ने की खुलकर बात

पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने आखिरकार रैपर और गायक बादशाह के साथ अपनी शादी की खबर की पुष्टि कर दी है। 10 जून 2026 को इंस्टाग्राम पर आयोजित एक सवाल-जवाब सत्र के दौरान जब एक प्रशंसक ने उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया, तो ईशा ने संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट जवाब देते हुए कहा, "हां, मैं शादीशुदा हूं।" इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसकों की लगातार मांग पर बादशाह के साथ अपनी पहली तस्वीर भी शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में ईशा और बादशाह की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। हालांकि उस समय दोनों ने अपने रिश्ते और विवाह को निजी रखना ही उचित समझा था। अब ईशा की आधिकारिक पुष्टि के बाद फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया गतिविधियों से जुड़े कई सवालों के जवाब भी मजाकिया अंदाज में दिए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा ने इस वर्ष की शुरुआत में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी, जहां संगीत और फिल्मों को लेकर उनकी पसंद ने उन्हें करीब ला दिया। बादशाह की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी जैस्मिन से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी जेसमी है। बादशाह और जैस्मिन साल 2019 में अलग हो गए थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बादशाह संग रिश्ते को लेकर ईशा रिखी ने की खुलकर बात
इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसकों की लगातार मांग पर बादशाह के साथ अपनी पहली तस्वीर भी शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर विरा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News