Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से ईशान किशन बाहर, अभिमन्यु ईश्वरन बने ईस्ट जोन के कप्तान

ईस्ट जोन को एक और बड़ा झटका तेज गेंदबाज आकाश दीप के बाहर होने से लगा है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने चार टेस्ट खेले थे। हालांकि, मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट वह चोट के कारण मिस कर गए थे, लेकिन सीरीज के आखिरी मैच में वापसी की थी।

18 Aug 2025

दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से ईशान किशन बाहर, अभिमन्यु ईश्वरन बने ईस्ट जोन के कप्तान

नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी 2025 के पहले मैच से टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन बाहर हो गए हैं। वह इंग्लैंड में नॉटिंघमशायर की ओर से काउंटी चैंपियनशिप खेलते समय लगी चोट से अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। ईशान की गैरमौजूदगी में अभिमन्यु ईश्वरन को ईस्ट जोन की कप्तानी सौंपी गई है। ईस्ट जोन का मुकाबला 28 अगस्त से शुरू हो रहे मैच में शुभमन गिल की अगुआई वाली नॉर्थ जोन टीम से होगा।

ईस्ट जोन को एक और बड़ा झटका तेज गेंदबाज आकाश दीप के बाहर होने से लगा है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने चार टेस्ट खेले थे। हालांकि, मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट वह चोट के कारण मिस कर गए थे, लेकिन सीरीज के आखिरी मैच में वापसी की थी। अब उन्हें आराम की सलाह दी गई है और वह दलीप ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे। आकाश दीप की जगह टीम में असम के मुख्तार हुसैन को शामिल किया गया है। ईशान किशन की जगह ओडिशा के आशीर्वाद स्वैन को टूर्नामेंट ओपनर के लिए मौका मिला है।

टीम संयोजन में बदलाव के बाद रियान पराग को ईस्ट जोन का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से ईशान किशन बाहर, अभिमन्यु ईश्वरन ब
ईस्ट जोन को एक और बड़ा झटका तेज गेंदबाज आकाश दीप के बाहर होने से लगा है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने चार टेस्ट खेले थे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News