Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

इजरायल बंद करेगा दुनिया भर में दूतावास, ईरान के 20 कमांडर मारे; अब बदले का डर

इजरायल के हमले में ईरान के परमाणु ठिकानों को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। इस हमले के बाद ईरान की ओर से भी जवाबी ऐक्शन हो सकता है। इसी को देखते हुए इजरायल अलर्ट है और दुनिया भर में अपने दूतावासों को बंद करने वाला है।

13 Jun 2025

इजरायल बंद करेगा दुनिया भर में दूतावास, ईरान के 20 कमांडर मारे; अब बदले का डर

ईरान पर इजरायल ने जोरदार हमला बोला है। इस हमले में ईरान की सेना के प्रमुख मोहम्मद बाघेरी मारे गए हैं तो वहीं उसके मिसाइल प्रोग्राम का नेतृत्व करने वाले जनरल आमिर अली हाजिजादेह की भी मौत हो गई है। कई और वरिष्ठ सैन्य कमांडर इस हमले में मारे गए हैं। इजरायल के हमले में ईरान के परमाणु ठिकानों को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। इस हमले के बाद ईरान की ओर से भी जवाबी ऐक्शन हो सकता है। इसी को देखते हुए इजरायल अलर्ट है और दुनिया भर में अपने दूतावासों को बंद करने वाला है। इजरायल के स्वीडन स्थित दूतावास ने यह जानकारी दी है। बर्लिन में दूतावास को बंद भी कर दिया गया है।

इजरायल ने ईरान के कुल 20 टॉप मिलिट्री कमांडर्स को मार गिराया है। इसके बाद से ही अब उसे ईरानी हमले का डर सता रहा है और वह पहले ही अलर्ट होकर बचाव में जुटा है ताकि किसी भी हरकत का जवाब दिया जा सके और नुकसान कम होने पाए। स्वीडन स्थित दूतावास का कहना है कि मौजूदा घटनाक्रम को देखते हुए तमाम देशों में इजरायल अपने दूतावास बंद करेगा। इन दूतावासों को अगली सूचना तक के लिए बंद किया जाएगा और वहां कौंसुलर सर्विसेज नहीं दी जा सकेंगी।

इजरायल के इस फैसले से साफ है कि आने वाले दिनों महायुद्ध जैसे हालात भी पैदा हो सकते हैं। वहीं ईरान ने भी पुष्टि कर दी है कि उसके मिसाइल प्रोग्राम के लीडर आमिर अली हाजिजादेह भी मारे गए हैं। ईरान ने इजरायल को धमकी भी दी है कि अब कहानी का अंत हम ही लिखेंगे। इसके बाद से ही इजरायल में भी अलर्ट है। हालात यह हैं कि ईरान और इजरायल ने तो अपने एयरस्पेस को बंद किया ही है। पड़ोस के देशों इराक, सीरिया, जॉर्डन और लेबनान ने भी अपनी वायुसीमा को बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें:डील कर लो! वरना सब खत्म... इजरायल के भीषण हमले के बाद ट्रंप की ईरान को धमकीये भी पढ़ें:खामेनेई का करीबी इजरायली हमले में घायल, कई देशों का एयरस्पेस बंद; महायुद्ध का डरये भी पढ़ें:US का गेम क्या है! इजरायल के हमले में हाथ नहीं, पर उसको आंच भी नहीं आने देंगे
जंग के हालातों पर ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस ने भी किया मंथन
हालात ऐसे हो गए हैं कि इजरायल और ईरान के अलावा दुनिया की कई महाशक्तियां चिंतित हैं। इजरायली हमले के बाद बनी स्थिति पर फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के नेताओं ने मंथन किया है। तीनों नेताओं ने फोन पर लंबी बातचीत की है। इस बीच अमेरिका ने अपना रुख साफ किया है कि यदि ईरान की ओर से इजरायल पर अटैक किया गया तो वह यहूदी देश का बचाव करेगा।

इजरायल ने बंद किया अपना सबसे बड़ा गैस फील्ड
आशंकाओं के मद्देनजर इजरायल ने अपने सबसे बड़े प्राकृतिक गैस फील्ड को भी अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। इजरायल के ऊर्जा मंत्री ने इस बात की जानकारी दी है। ऐसा फैसला ईरानी हमले की आशंका के चलते हुआ है। इजरायल को लगता है कि बड़ा नुकसान पहुंचाने के लिए ईरान की ओर से उसके गैस फील्ड को भी टारगेट किया जा सकता है। ऐसे में अगली सूचना तक के लिए गैस के उत्पादन को ही रोक दिया गया है।

इजरायल की हिदायत- कहीं भी न दिखाएं यहूदी प्रतीक चिह्न
इजरायल ने दुनिया भर में बसे अपने नागरिकों और यहूदियों तो यह भी हिदायत दी है कि वे कहीं भी यहूदी या इजरायली प्रतीकों को प्रदर्शन न करें। इजरायली दूतावासों की वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी दी गई है। इजरायल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम कहीं भी कौंसुलर सेवाएं मुहैया नहीं कराएंगे। इजरायल ने यह जानकारी नहीं दी है कि दूतावासों को कब तक के लिए बंद रखा जाएगा। बर्लिन में पहले ही दूतावास बंद हो गया है। वहीं जर्मनी का बयान आया है कि हम इजरायल और यहूदियों से जुड़े संस्थानों को पूरी सुरक्षा देंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इजरायल बंद करेगा दुनिया भर में दूतावास, ईरान के 20 कमांडर मा
इसी को देखते हुए इजरायल अलर्ट है और दुनिया भर में अपने दूतावासों को बंद करने वाला है। इजरायल के स्वीडन स्थित दूतावास ने यह जानकारी दी है। बर्लिन में दूतावास को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News