Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

इसरो का ईओएस-09 उपग्रह प्रक्षेपण विफल, जांच के आदेश

महत्वाकांक्षी मिशन के तहत ईओएस-09 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह निर्धारित कक्षा में पहुंचाने में कामयाब नहीं हुआ। इसराे ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।

18 May 2025

इसरो का ईओएस-09 उपग्रह प्रक्षेपण विफल, जांच के आदेश

श्रीहरिकोटा। अंतरिक्ष एजेंसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को रविवार को एक झटका लगा है। इसरो का सबसे भरोसेमंद ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी61 का मिशन तीसरे चरण में फेल हो गया। इससे इस

महत्वाकांक्षी मिशन के तहत ईओएस-09 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह निर्धारित कक्षा में पहुंचाने में कामयाब नहीं हुआ। इसराे ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से रविवार सुबह 5:59 बजे इसरो ने 101वां प्रक्षेपण पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल ( पीएसएलवी)-सी61 के जरिए ईओएस-09 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह भेजा था, लेकिन प्रक्षेपण के कुछ ही मिनटों के बाद तीसरे चरण में रॉकेट अपने मार्ग से भटक गया। शुरुआती अनुमान के अनुसार रॉकेट के तीसरे चरण के प्रणोदन प्रणाली में संदिग्ध फ्लेक्स नोजल की खराबी के कारण प्रक्षेपण विफल हुआ। ईओएस-09 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह से रात में भी उच्च-रिज़ॉल्यूशन फ़ोटो लेने की तकनीक शामिल थी। वैज्ञानिक इस प्रक्षेपण के विफल हाेने की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने मीडिया को बताया कि यह इसरो का 101वां मिशन था। पीएसएलवी ने पूर्व निर्धारित समय सुबह पांच बजकर 59 मिनट पर उड़ान भरी, लेकिन मिशन का उद्देश्य पूरा नहीं हो सका। यह मिशन तीसरे स्टेज में विफल हो गया। यह दबाव संबंधी समस्या की वजह से हुआ है। हम पूरे प्रयोग की समीक्षा कर रहे हैं तथा जल्द ही और जानकारी देंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इसरो का ईओएस-09 उपग्रह प्रक्षेपण विफल, जांच के आदेश
महत्वाकांक्षी मिशन के तहत ईओएस-09 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह निर्धारित कक्षा में पहुंचाने में कामयाब नहीं हुआ। इसराे ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News