Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

इसरो की बड़ी उड़ान, संचार उपग्रह की सफल लॉन्चिंग

यह अभियान न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड और स्पेसमोबाइल के बीच हुए समझौते का हिस्सा है। इससे लो अर्थ ऑर्बिट में संसार का सबसे बड़ा व्यावसायिक संचार सैटेलाइट तैनात होगा। यह सामान्य स्मार्टफोन को सीधे अंतरिक्ष से उच्चतम गति (हाई-स्पीड) इंटरनेट प्रदान करेगा। ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 स्पेसमोबाइल की अगली पीढ़ी की संचार सैटेलाइट्स शृंखला का हिस्सा है।

24 Dec 2025

इसरो की बड़ी उड़ान, संचार उपग्रह की सफल लॉन्चिंग

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज प्रातः 8ः55 बजे अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट एलवीएम 3 से अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल के ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। यह इस रॉकेट की छठी ऑपरेशनल उड़ान (एलवीएम3-एम-6) है।

यह अभियान न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड और स्पेसमोबाइल के बीच हुए समझौते का हिस्सा है। इससे लो अर्थ ऑर्बिट में संसार का सबसे बड़ा व्यावसायिक संचार सैटेलाइट तैनात होगा। यह सामान्य स्मार्टफोन को सीधे अंतरिक्ष से उच्चतम गति (हाई-स्पीड) इंटरनेट प्रदान करेगा। ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 स्पेसमोबाइल की अगली पीढ़ी की संचार सैटेलाइट्स शृंखला का हिस्सा है।

वजन: लगभग 6100 से 6500 किलोग्राम है। यह भारत से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे वजनी पेलोड है।

आकार: इसमें 223 वर्ग मीटर (लगभग 2,400 स्क्वायर फीट) का फेज्ड ऐरे एंटीना लगा है। यह लो अर्थ ऑर्बिट में तैनात होगा।

क्षमता: यह 4जी और 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। सामान्य स्मार्टफोन को सीधे स्पेस से हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड प्रदान करेगा।

स्पीड: यह 120 एमबीपीएस तक की पीक डेटा स्पीड देगा। यह वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, टेक्स्ट, स्ट्रीमिंग और डेटा सर्विस को सपोर्ट करेगा।

उद्देश्य: यह दुनिया भर में 24/7 कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा। इससे दूरदराज के इलाकों, समुद्रों और पहाड़ों में भी मोबाइल नेटवर्क पहुंचेगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इसरो की बड़ी उड़ान, संचार उपग्रह की सफल लॉन्चिंग
यह अभियान न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड और स्पेसमोबाइल के बीच हुए समझौते का हिस्सा है। इससे लो अर्थ ऑर्बिट में संसार का सबसे बड़ा व्यावसायिक संचार सैटेलाइट तैनात होग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News