Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप : 24 पदकों के साथ भारत रहा शीर्ष पर, एनआरएआई ने जताई खुशी

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2026 में भारतीय निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई है। जर्मनी के सुहल में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत ने 7 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 24 पदक जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।

26 Jun 2026

आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप : 24 पदकों के साथ भारत रहा शीर्ष पर, एनआरएआई ने जताई खुशी

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2026 में भारतीय निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई है। जर्मनी के सुहल में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत ने 7 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 24 पदक जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। लगातार दूसरी बार भारत ने इस विश्व चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है।

भारत के अभियान की शुरुआत सेजल कांबले ने 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर की। इसी स्पर्धा में हिमांशी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद सेजल कांबले, वंशिका चौधरी और नव्या बिश्नोई की टीम ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की बढ़त मजबूत की।

25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में समीर ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि रोहित कन्यन ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन जूनियर पुरुष स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। महिला वर्ग की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में प्राची गायकवाड़ ने रजत पदक जीता। इसके अलावा भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन जूनियर पुरुष टीम और 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल जूनियर पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किए।

10 मीटर एयर राइफल जूनियर महिला वर्ग में अन्वी राठौड़ ने कांस्य पदक जीता, जबकि प्रीतम केंद्रे ने जूनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने 25 मीटर पिस्टल जूनियर महिला टीम और जूनियर पुरुष टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीते। 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में शिवा नरवाल ने रजत और युग प्रताप सिंह राठौर ने कांस्य पदक हासिल किया। शिवा नरवाल ने संदीप बिश्नोई और चिराग शर्मा के साथ टीम स्पर्धा में रजत पदक भी जीता। इसके बाद शिवा नरवाल और वंशिका चौधरी की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में भी रजत पदक दिलाया।

चैंपियनशिप के अंतिम चरण में भारत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। अभिनव देशवाल ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि शांभवी श्रवण क्षीरसागर और अभिनव शॉ ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर पुरुष टीम ने रजत पदक जीता।

महिला वर्ग की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में शौर्या दिलीप भारणे ने रजत और रिया दुग्गल ने कांस्य पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन राज चंद्रा ने 50 मीटर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीता, जबकि योगेश कुमार, प्रतीक और अभिनव चौधरी की टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। महिला वर्ग की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में ऐश्वर्या रविचंद्र बालेहोसुर ने रजत पदक जीतकर भारत की पदक संख्या 24 तक पहुंचाई और टीम को पदक तालिका में शीर्ष स्थान दिलाया।

एनआरएआई अध्यक्ष कालिकेश नारायण सिंह देव ने कहा कि लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप में पदक तालिका में शीर्ष पर रहना भारतीय निशानेबाजी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल कुछ खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि देश में तैयार हो रही मजबूत प्रतिभाओं और जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों का परिणाम है।

एनआरएआई के महासचिव पवन कुमार सिंह ने कहा कि सुहल जैसी कठिन परिस्थितियों में युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन भारतीय निशानेबाजी के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने कहा कि अब लक्ष्य इन खिलाड़ियों को वरिष्ठ स्तर पर भी इसी तरह सफलता दिलाना है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप : 24 पदकों के साथ भारत रहा
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2026 में भारतीय निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई है। जर्मनी के सुहल में आयो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News