Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अलग-अलग तरीकों से टीम में योगदान देकर अच्छा लग रहा है : ट्रेविस हेड

उन्होंने कहा है कि सिडनी में पांचवें टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका जारी रखने में उन्हें खुशी है। उन्होंने कहा कि टीम में अलग-अलग तरीकों से योगदान देकर अच्छा लग रहा है।

28 Dec 2025

अलग-अलग तरीकों से टीम में योगदान देकर अच्छा लग रहा है : ट्रेविस हेड

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी एशेज टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि सिडनी में पांचवें टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका जारी रखने में उन्हें खुशी है। उन्होंने कहा कि टीम में अलग-अलग तरीकों से योगदान देकर अच्छा लग रहा है।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज श्रृंखला खेली जा रही। मेजबान ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में 3-1 से आगे है। श्रृंखला का पांचवां एवं अंतिम टेस्ट मैच सिडनी में चार जनवरी से खेला जाएगा। श्रृंखला में शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए एक शानदार खिलाड़ी साबित हुए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने चार मैचों की आठ पारियों में दो शतक के साथ 437 रन बनाकर सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। हेड ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए अपनी छाप छोड़ी, लेकिन 31 वर्षीय खिलाड़ी ने संकेत दिया कि अगर टीम के हित में हो तो वह बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष पर बने रहने के इच्छुक हैं।

हेड ने रविवार को मेलबर्न में कहा, ''मुझे शीर्ष पर रहकर अच्छा लग रहा है। मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं गेंद को सही जगह पर पहुंचा रहा हूं। विभिन्न तरीकों से योगदान दे पाना सुखद है।'' हालांकि एशेज के पहले चार मैचों में कई खिलाड़ियों द्वारा कम स्कोर बनाने के बाद उनके कुछ साथियों के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। साथी सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड ने टेस्ट पदार्पण करने के बाद से आठ पारियों में केवल 146 रन बनाए हैं।

हेड ने कहा कि मुझे लगता है कि जेक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए काफी अच्छा खिलाड़ी है। उसने अपने पहले चार टेस्ट मैचों में कई झलकियां दिखाई हैं। ऐसा हमेशा नहीं होगा कि चीजें आपके पक्ष में ही हों। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो बल्ले से दबाव में दिखते हैं लेकिन हमारी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से कुछ हैं। उन्होंने कहा कि अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने का यह एक कठिन तरीका हो सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए काफी अच्छा खिलाड़ी है।

एशेज का कार्यक्रम :पहला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीत हासिल की । दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीत हासिल की। तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने 82 रनों से जीत हासिल की। चौथा टेस्ट: इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत हासिल की। पांचवां टेस्ट: सिडनी, 4-8 जनवरी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अलग-अलग तरीकों से टीम में योगदान देकर अच्छा लग रहा है : ट्रे
उन्होंने कहा है कि सिडनी में पांचवें टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका जारी रखने में उन्हें खुशी है। उन्होंने कहा कि टीम में अलग-अलग तरीकों से योग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News