वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
आरजी कर में सीबीआई का घेराव
कोलकाता। एक महीना हो गया, और कितना समय लगेगा? आर जी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच के लिये पहुंची सीबीआई।को विरोध का सामना करना पड़ा। आपात्कालीन विभाग की नर्मदा कैंटीन में कुछ लोग सीबीआई अधिकारियों को घेरकर सवाल पूछने लगे। इसके बाद सीबीआई ने अस्पताल से निकलने की कोशिश की। लेकिन विरोध के चलते उन्हें फिर से अस्पताल में दाखिल होना पड़ा।
कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवा डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या तथा वित्तीय भ्रष्टाचार की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी सबूत ढूंढने के लिए अस्पताल की जांच कर रहे हैं। जांच के सिलसिले में सोमवार को सीबीआई के अधिकारी आरजी कर अस्पताल भी गये। शाम को आपातकालीन विभाग भवन के पास स्थित नर्मदा कैंटीन के सभी पहलुओं की जांच की गई। सीबीआई के अधिकारी कर्मचारियों से सीसीटीवी की लोकेशन जानना चाहते थे। कैंटीन की दूसरी मंजिल पर गये तभी सीबीआई को देखकर विरोध शुरू हो गया।