Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

यौन उत्पीड़न के आरोपों से हिली इटली की क्रिकेट, महिला समन्वयक निलंबित

एफसीआरआई द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इन आरोपों की जांच संघीय अभियोजक कार्यालय द्वारा की जा रही है।

25 Feb 2026

यौन उत्पीड़न के आरोपों से हिली इटली की क्रिकेट, महिला समन्वयक निलंबित

नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के कुछ ही दिनों बाद इटली क्रिकेट में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब महिला टीम की एक खिलाड़ी ने महिला क्रिकेट समन्वयक प्रभात एकनेलिगोड़ा पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। इन आरोपों के बाद इटली क्रिकेट बोर्ड फेडेराज़ियोने क्रिकेट इटालियाना (एफसीआरआई) ने प्रभात एकनेलिगोड़ा को निलंबित कर दिया है।

एफसीआरआई द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इन आरोपों की जांच संघीय अभियोजक कार्यालय द्वारा की जा रही है।

बयान के अनुसार, वर्ष 2025 के दौरान महासंघ की अध्यक्ष ने अपने संस्थागत दायित्वों के तहत संबंधित अधिकारी को सभी संघीय जिम्मेदारियों और गतिविधियों से तत्काल प्रभाव से एहतियातन निलंबित करने का आदेश दिया।

बयान में कहा गया, “यह निर्णय परिस्थितियों की विस्तृत और अंतिम समीक्षा तक एहतियाती कदम के रूप में लिया गया है। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की अटकलों को रोकना, खेल वातावरण की गरिमा बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना है कि तथ्यों की जांच उचित मंच पर व्यक्तिगत सम्मान, विधिक प्रक्रिया और निर्दोषता की धारणा के साथ हो।”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभात एकनेलिगोड़ा के वकील ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि इन आरोपों के पीछे “अन्य उद्देश्य” हो सकते हैं।

बोर्ड के मीडिया प्रबंधक रकबीर हसन ने पुष्टि की कि टी-20 विश्व कप के दौरान प्रभात एकनेलिगोड़ा, बोर्ड अध्यक्ष मारिया लोरेना हाज़ पाज़ के साथ भारत और श्रीलंका की यात्रा पर गए थे, हालांकि उनके पास कोई आधिकारिक जिम्मेदारी नहीं थी।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि संघीय अभियोजक कार्यालय के समक्ष कार्यवाही जारी है और खेल नियमों के तहत आवश्यक जांच और मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यौन उत्पीड़न के आरोपों से हिली इटली की क्रिकेट, महिला समन्वय
एफसीआरआई द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इन आरोपों की जांच संघीय अभियोजक कार्यालय द्वारा की जा रही है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News