Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' में नए अवतार में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ, रिलीज डेट का ऐलान

मनीष सैनी द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म बचपन की मासूमियत, कल्पनाओं और सुपरहीरो की दुनिया को मजेदार अंदाज में पेश करने वाली है।

08 May 2026

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' में नए अवतार में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ, रिलीज डेट का ऐलान

जैकी श्रॉफ एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने अलग अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता की आगामी फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन' की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया गया है। जी स्टूडियोज़ ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए बताया कि यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मनीष सैनी द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म बचपन की मासूमियत, कल्पनाओं और सुपरहीरो की दुनिया को मजेदार अंदाज में पेश करने वाली है।

फिल्म के नए पोस्टर में जैकी श्रॉफ एक पौधा हाथ में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पीछे एक सुपरहीरो की विशाल छवि दिखाई दे रही है। पोस्टर के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा गया, "फटा पोस्टर, निकला सुपरहीरो दादाजी!" पोस्टर से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म में पारिवारिक मनोरंजन के साथ फैंटेसी और हास्य का तड़का देखने को मिलेगा। टीजर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर बच्चों और फैमिली ऑडियंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन' में जैकी श्रॉफ के साथ प्रतीक बब्बर, भाग्यश्री, शरत सक्सेना, कुमार सौरभ और मिहिर गोडबोले जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का विषय एक ऐसे बुजुर्ग किरदार के इर्द-गिर्द घूमता दिख रहा है, जो अपनी कल्पनाशील दुनिया में सुपरहीरो बन जाता है। फिल्म 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' में नए अवतार में नजर आएंगे जैकी श्
मनीष सैनी द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म बचपन की मासूमियत, कल्पनाओं और सुपरहीरो की दुनिया को मजेदार अंदाज में पेश करने वाली है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News