Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

घुटने की चोट के कारण द हंड्रेड 2026 से बाहर हुए जैकब बेथेल, पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर भी संकट

इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल घुटने की चोट के कारण द हंड्रेड 2026 से बाहर हो गए हैं। बेथेल इस बार बर्मिंघम फीनिक्स की कप्तानी करने वाले थे, लेकिन चोट के चलते अब वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके साथ ही अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज में उनका खेलना भी संदेह के घेरे में आ गया है।

21 Jul 2026

घुटने की चोट के कारण द हंड्रेड 2026 से बाहर हुए जैकब बेथेल, पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर भी संकट

लंदन। इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल घुटने की चोट के कारण द हंड्रेड 2026 से बाहर हो गए हैं। बेथेल इस बार बर्मिंघम फीनिक्स की कप्तानी करने वाले थे, लेकिन चोट के चलते अब वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके साथ ही अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज में उनका खेलना भी संदेह के घेरे में आ गया है।

बर्मिंघम फीनिक्स की ओर से जारी बयान में कहा गया, "22 वर्षीय जैकब बेथेल इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की मेडिकल टीम की निगरानी में अपना पुनर्वास कार्यक्रम जारी रखेंगे। आने वाले कुछ सप्ताह वह पूरी तरह फिट होने पर ध्यान देंगे।"

बेथेल आखिरी बार भारत के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में मैदान पर उतरे थे। उन्होंने तीन मैचों में 109 रन बनाए और 36.33 की औसत से बल्लेबाजी की।

श्रृंखला के निर्णायक मुकाबले में 91 रन बनाने और 49 रन देकर एक विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने पर बेथेल ने कहा, "द हंड्रेड में नहीं खेल पाना बेहद निराशाजनक है, खासकर एजबेस्टन में अपने समर्थकों के सामने बर्मिंघम फीनिक्स का प्रतिनिधित्व करने का मौका छूटना। दुर्भाग्य से मुझे पूरी तरह फिट होने के लिए समय देना होगा।"

उन्होंने आगे कहा, "फिलहाल मेरा पूरा ध्यान अपने पुनर्वास को पूरा करने और पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करने पर है। मैं प्रशंसकों, अपने साथियों और मेडिकल स्टाफ का उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैं अपनी टीम का उत्साहवर्धन करता रहूंगा।"

बर्मिंघम फीनिक्स ने बेथेल की अनुपस्थिति में डोनोवन फरेरा को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। वहीं, उनकी जगह टीम में शामिल किए जाने वाले खिलाड़ी के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


घुटने की चोट के कारण द हंड्रेड 2026 से बाहर हुए जैकब बेथेल,
इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल घुटने की चोट के कारण द हंड्रेड 2026 से बाहर हो गए हैं। बेथेल इस बार बर्मिंघम फीनिक्स की कप्तानी करने वाले थे, लेकिन चोट के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News