Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

'दृश्यम 3' के गोवा शेड्यूल में शामिल हुए जयदीप अहलावत

अपनी सशक्त अदाकारी और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए मशहूर जयदीप का जुड़ना कहानी में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ लाने वाला माना जा रहा है।

29 Dec 2025

'दृश्यम 3' के गोवा शेड्यूल में शामिल हुए जयदीप अहलावत

'दृश्यम 3' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। मुंबई में शूटिंग पूरी करने के बाद अब फिल्म अपनी अगली और बेहद अहम शूटिंग के लिए गोवा का रुख करने वाली है। इसी के साथ इस चर्चित फ्रेंचाइज़ी में अभिनेता जयदीप अहलावत की आधिकारिक एंट्री भी कन्फर्म हो गई है। अपनी सशक्त अदाकारी और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए मशहूर जयदीप का जुड़ना कहानी में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ लाने वाला माना जा रहा है।

फिल्म का गोवा शेड्यूल 8 जनवरी से शुरू होगा, जो फरवरी के अंत तक चलने की उम्मीद है। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शूटिंग में शामिल रहेगी। एक बार फिर अजय देवगन दर्शकों के चहेते किरदार विजय सालगांवकर के रूप में लौट रहे हैं। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर भी अपनी-अपनी भूमिकाओं में वापसी करेंगे, जिससे इस फैमिली थ्रिलर का रोमांच और गहराने वाला है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय सालगांवकर एक बार फिर सिस्टम को मात दे पाएगा या इस बार किस्मत उसके लिए ऐसी चुनौती लेकर आएगी, जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता? इन सवालों के जवाब दर्शकों को 'दृश्यम डे' पर मिलेंगे।

स्टार स्टूडियो18 द्वारा प्रस्तुत और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं। कहानी अभिषेक पाठक, आमिल कीयान खान और परवेज़ शेख ने लिखी है, जबकि फिल्म को आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है। 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'दृश्यम 3' के गोवा शेड्यूल में शामिल हुए जयदीप अहलावत
अपनी सशक्त अदाकारी और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए मशहूर जयदीप का जुड़ना कहानी में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ लाने वाला माना जा रहा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News