Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

ऑपरेशन सिंदूर में जैश सरगना मसूद अजहर की मां और कई रिश्तेदारों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मसूद अजहर ने एक बयान में कहा है कि हमले में उसके परिजनों के अलावा चार करीबी सहयोगी भी मारे गए हैं।

07 May 2025

ऑपरेशन सिंदूर में जैश सरगना मसूद अजहर की मां और कई रिश्तेदारों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संघीय सरकार ने माना है कि भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में उनके यहां के 26 लोग मारे गए हैं। दावा किया जा रहा है कि इनमें आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर की मां के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। मसूद का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की वैश्विक आतंकवादी सूची में शामिल है। पाकिस्तान सरकार ने फिलहाल बहावलपुर में आतंकी ठिकाने पर हुए भारत के हमले में मसूद अजहर के परिवार के सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मसूद अजहर ने एक बयान में कहा है कि हमले में उसके परिजनों के अलावा चार करीबी सहयोगी भी मारे गए हैं। बहावलुपर में जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह पर हुए हमले में जैश ए मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर की बड़ी बहन, उसके पति, भांजे और उसकी पत्नी व अन्य भतीजों और परिवार के पांच बच्चों की मौत हुई है। हमले में मसूद अजहर के करीबी सहयोगी और उसकी मां और दो अन्य करीबी सहयोगियों की भी मौत हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि हमले में अपनों के मारे जाने पर मसूद अजहर फूट-फूटकर रोया। इस हमले में आतंकी कारी मोहम्मद इकबाल की भी मौत हुई है। कारी इकबाल ही कोटली में चलने वाले आतंकी कैंपों का कमांडर था। कारी इकबाल के साथ हमले में 10 अन्य आतंकी भी मारे गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर में बिलाल आतंकी कैंप के प्रमुख याकूब मुगल की भी मौत हुई है।

मरकज सुभान अल्लाह कराची-तोरखाम राजमार्ग पर बहावलपुर के बाहरी इलाके में स्थित है। यह जैश-ए-मोहम्मद का मुख्य आतंकी प्रशिक्षण केंद्र है, जो 15 एकड़ इलाके में फैला है। मरकज सुभान अल्लाह को जैश का संचालनात्मक मुख्यालय माना जाता है। 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की योजना यहीं बनाई गई थी। मौलाना मसूद अजहर का घर मरकज सुभान अल्लाह में ही है। हमले के समय वह यहां नहीं था। जैश-ए-मोहम्मद को 2001 में भारत ने आतंकी संगठन घोषित किया था। उसके बाद से कई अन्य देश भी इसे आतंकी संगठन घोषित कर चुके हैं। मरकज सुभान अल्लाह का निर्माण साल 2015 में हुआ था
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑपरेशन सिंदूर में जैश सरगना मसूद अजहर की मां और कई रिश्तेदार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मसूद अजहर ने एक बयान में कहा है कि हमले में उसके परिजनों के अलावा चार करीबी सहयोगी भी मारे गए हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News