Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

जलपाईगुड़ी : नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

अभियुक्त का नाम अजीदार रहमान है। घटना जलपाईगुड़ी जिले के पहाड़पुर इलाके की है। सहायक लोक अभियोजक के अनुसार, पिछले साल चार अक्टूबर को कोतवाली थाने की पुलिस ने नौ साल की नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में अजीदार रहमान को गिरफ्तार किया था।

26 Sep 2025

जलपाईगुड़ी : नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

जलपाईगुड़ी। नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए अभियुक्त 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। शुक्रवार को जलपाईगुड़ी की विशेष पॉक्सो अदालत ने सजा का ऐलान करते हुए 50 हजार रुपया का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न चुकाने पर दो महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

अभियुक्त का नाम अजीदार रहमान है। घटना जलपाईगुड़ी जिले के पहाड़पुर इलाके की है। सहायक लोक अभियोजक के अनुसार, पिछले साल चार अक्टूबर को कोतवाली थाने की पुलिस ने नौ साल की नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में अजीदार रहमान को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि अजीदार अपनी बेटी की दोस्त को खाने का लालच देकर घर बुलाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। मामले की जांच के दौरान नौ लोगों की गवाही और साक्ष्यों के आधार पर अदालत में आरोपित का अपराध सिद्ध हुआ। इसके बाद न्यायाधीश ने आरोपित अजीदार को शुक्रवार को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने अपने फैसले में नाबालिग के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी आदेश दिया। यह सहायता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जलपाईगुड़ी : नाबालिग बच्ची दुष्कर्मदोषी को 20 वर्ष का
अभियुक्त का नाम अजीदार रहमान है। घटना जलपाईगुड़ी जिले के पहाड़पुर इलाके की है। सहायक लोक अभियोजक के अनुसार, पिछले साल चार अक्टूबर को कोतवाली थाने की पुलिस ने नौ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News