वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
जापान, ताइवान पर चीन के साथ बढ़ते विवाद को 'शांत' करने की काेशिश में
जापान ने ताइवान को लेकर चीन के साथ तेज हो रहे विवाद को कम करने के लिए चीन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने का फैसला किया है। जापान के मीडिया रिपाेर्टाें में साेमवार यहां प्रकाशित एक रिपार्ट के अनुसार जापानी विदेश मंत्रालय के एशिया और ओशिनिया ब्यूरो के महानिदेशक मासाआकी कनाई इस सप्ताह चीन की राजधानी बीजिंग में अपने चीनी समकक्ष लिउ जिनसोंग से मिलेंगे।
दाेनाें देशाें के बीच यह विवाद तब भड़का जब प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने इस महीने की शुरुआत में जापानी सांसदों को बताया कि ताइवान पर चीनी हमला जापान के अस्तित्व को खतरे में डाल सकता है और उसके जवाब में सैन्य प्रतिक्रिया दी जा सकती है। हालांकि जापान की पिछली सरकारें इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करने से बचती रहीं ताकि चीन को उकसाया न जाए, जो स्वशासित द्वीप पर अपना दावा करता है।