Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जवाहर सरकार ने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा सौंपा

उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोलकाता रेप केस मामले में पार्टी और सरकार काम कर रही है। उससे वह बहुत ही निराश हैं

12 Sep 2024

जवाहर सरकार ने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा सौंपा

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर की रेप-मर्डर के मामले में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा के सांसद जवाहर सरकार ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ को लिखे पत्र में जवाहर सरकार ने कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा के सदस्य रूप में अपना इस्तीफा दे रहे हैं। कृपया उनके इस्तीफा पत्र को स्वीकार कर लें। बता दें कि आरजी कर रेप मर्डर केस के खिलाफ जवाहर सरकार ने पहले ही सांसद पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। इस्तीफे के ऐलान के बाद ममता बनर्जी ने उन्हें फोन किया और आग्रह किया था कि वह इस्तीफा पत्र पर पुनर्विचार करें, लेकिन जवाहर सरकार ने ममता बनर्जी की बात मानने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह आम लोगों से वादा कर चुके हैं और अब वह इस्तीफा देने से पीछे नहीं हटेंगे। उसके बाद बुधवार को वह दिल्ली पहुंचे थे और गुरुवार को उन्होंने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले जवाहर सरकार ने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में अपनी ही पार्टी में कुछ खास लोगों और भ्रष्ट लोगों के अनियंत्रित दबंग रवैये पर चिंता जताई थी। उन्होंने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में कहा था कि उन्होंने कई महीनों तक बनर्जी से निजी तौर पर बात न कर पाने पर निराशा जताई। 
उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने और पार्टी द्वारा इस मुद्दे को हल करने में विफलता पर भी दुख जताया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोलकाता रेप केस मामले में पार्टी और सरकार काम कर रही है। उससे वह बहुत ही निराश हैं। बता दें कि इसके पहले टीएमसी के अन्य सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने भी आरजी कर रेप केस मामले पर चिंता जताई थी। कोलकाता रेप केस के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में उन्होंने हिस्सा भी लिया था। इस तरह से ममता बनर्जी पर एक ओर विपक्ष का दवाब बढ़ रहा है, वहीं पार्टी के सांसदों के इस्तीफे का बाद ममता बनर्जी खुद अपनी ही पार्टी में घिरती दिख रही है। इस बीच, लेडी डॉक्टर की हत्या के विरोध में और न्याय की मांग पर जूनियर डॉक्टर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से बातचीत की पेशकश की गयी है, लेकिन बातचीत पर गतिरोध बना हुआ है। 
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जवाहर सरकार ने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा सौंपा
उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोलकाता रेप केस मामले में पार्टी और सरकार काम कर रही है। उससे वह बहुत ही निराश हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News